{"_id":"6a70d49187a3a7a223052352","slug":"the-administration-cracked-down-in-the-city-seizing-goods-from-the-old-vegetable-market-all-the-way-to-dsp-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158547-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में चला प्रशासन का डंडा, पुरानी सब्जी मंडी से लेकर डीएसपी रोड तक सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में चला प्रशासन का डंडा, पुरानी सब्जी मंडी से लेकर डीएसपी रोड तक सामान किया जब्त
Mon, 03 Aug 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद कर्मचारी सामान जब्त करते हुए संवाद
फतेहाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जवाहर चौक में उस समय स्थिति गर्मा गई जब एक दुकानदार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रेहड़ी संचालकों से कथित मिलीभगत का आरोप लगा दिया। दुकानदार ने कहा कि रेहड़ियां नहीं हटाई जातीं और पीली पट्टी के बाहर भी खड़ी रहती हैं। इस पर पुलिसकर्मी और कर्मचारियों ने रेहड़ियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
दुकानदार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर यह आरोप तक लगा दिया कि आप रेहडि़यां इसलिए नहीं हटवाते क्योंकि उनसे आपको मंथली मिलती है।सोमवार को नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने शहर में संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने पुरानी सब्जी मंडी में नो पार्किंग वाहनों के चालान किए और थाना रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड तथा सिरसा रोड पर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया।
कार्रवाई के दौरान करीब 60 दुकानों का सामान जब्त किया गया। बहस के दौरान दुकानदार ने पुलिसकर्मी से फव्वारा चौक पर चलकर रेहड़ियों की स्थिति दिखाने की बात भी कही। इसके बाद टीम आगे बढ़ गई और अन्य स्थानों पर कार्रवाई जारी रखी। अभियान के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह, नगर परिषद एसआई महेश कुमार और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
-
दुकानदारों में मचा हड़कंप
नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान अंदर रख लिया। नगर परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखे तख्त, रेहड़ी व अन्य सामान को जब्त कर लिया गया। एक दुकान के बाहर ताला लगाकर बांधे गए तख्त का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। काफी ईंट मारी गई, लेकिन ताला नहीं टूटा। बाद में उसे छोड़कर कर्मचारी आगे चले गए।
-
कुरकुरे के रैक तक उठाकर ले गई टीम
नगर परिषद टीम ने कंफेक्शनरी के आगे कुरकुरे के रखे रैक भी जब्त कर लिए। डीएसपी रोड पर सामान उठाने के दौरान दुकानदार और नगर परिषद कर्मियों के बीच खींचतान भी हुई। नगर परिषद के एसआई महेश कुमार का कहना है कि जब्त किए गए सामान को छुड़वाने के लिए 500 से 1500 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।