फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of rape jumped from the second floor

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, भागने का किया प्रयास

Fri, 05 Feb 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The accused of rape jumped from the second floor
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कोर्ट में दूसरी मंजिल से कूदा आरोपी। - फोटो : Fatehabad
जिला न्यायिक भवन की दूसरी मंजिल से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शुक्रवार को फिंगर प्रिंट लगवाने के दौरान पुलिस से हाथ छुड़वाकर दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसे वीरवार को फतेहाबाद से पकड़ा था। शुक्रवार दोपहर को पेशी के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके बाद यह घटना घटी। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी दलजीत बैनीवाल, शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कस्टडी से भागने का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 28 जनवरी को शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी अपनी सहेलियों को कहकर गई थी कि वह ताऊ के घर जा रही है, लेकिन उसके बाद से गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वीरवार को उसके गांव के ही 23 वर्षीय आरोपी सुधीर को गिरफ्तार किया। मामले की जांच में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को दोपहर को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंची। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दूसरी मंजिल पर आरोपी सुधीर को फिंगर प्रिंट लगाने के लिए ले जाया गया। वहां से आरोपी पुलिस से हाथ छुड़वाकर दूसरी मंजिल से कूद गया। आरोपी के कूदते ही परिसर में खलबली मच गई। काफी संख्या में वकील और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के देने बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए जाया गया था। कोर्ट ने आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर आ रही थी तो वह हाथ छुड़वाकर कूद गया। कंधे पर फैक्चर हुआ है। - दलजीत बैनीवाल, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed