फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of providing vehicle to the criminals in the case of freeing the prisoner and firing on the police has been arrested

Fatehabad News: कैदी छुड़वाने व पुलिस पर फायरिंग मामले में बदमाशों को गाड़ी उपलब्ध करवाने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 20 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The accused of providing vehicle to the criminals in the case of freeing the prisoner and firing on the police has been arrested
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास एक होटल पर कैदी को छुड़वाने व पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में शामिल आरोपी गौतम निवासी अग्रोहा, जिला हिसार को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने बदमाशों को गाड़ी उपलब्ध करवाई थी और अपने घर पर ठहराया था। सीआईए प्रभारी निरीक्षक कुलबीर ने बताया कि पुलिस टीम सरकारी गाड़ी में आरोपी रवि को कोर्ट में पेश करके वारंट प्राप्त कर जेल नीमका में छोड़ने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक गाड़ी में सवार 6-7 युवकों ने आरोपी रवि को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन

इस घटना में आरोपी रवि की मृत्यु हो गई थी और सिपाही संजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार हो चुकी है। इसी मामले में अब आरोपी गौतम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed