फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of killing farmer arrested

हिस्सेदार ने ही की किसान की हत्या

Mon, 14 Sep 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The accused of killing farmer arrested
गांव चंद्रावल के किसान बलवीर सिंह मेचू हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने घटना के महज दस घंटों के बाद ही ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस ने रविवार की देर रात्रि को हत्यारोपी को हिरासत में लिया था। पुलिस ने जब 22 वर्षीय प्रमोद कासनिया से घटना को लेकर पूछताछ की तो वह बिफर पड़ा और अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन

ठेके पर ली हुई जमीन बलवीर की मौत का बनी ग्रास
गांव चंद्रावल निवासी 40 वर्षीय किसान बलवीर सिंह साढ़े तीन एकड़ जमीन का मालिक था। जिसके कारण वह आसपास के एरिया में कुछ एकड़ जमीन ठेके पर लेकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस वर्ष बलवीर सिंह व प्रमोद कुमार ने एक साथ मिलकर पौने 13 एकड़ जमीन गांव चंद्रावल के किसान रामकिशन से एक वर्ष के लिए ठेके पर ली थी। जिसमें दोनों ने मिलकर नरमे की बिजाई करके खेती की देखभाल संयुक्त रूप से की थी। उपरोक्त जमीन में नरमे की पैदावार हल्की व अधिक होने की आशंका को लेकर दोनों के बीच बंटवारे में लालच आ गया। इसलिए प्रमोद कासनिया अच्छी पैदावार वाली 6 एकड़ जमीन पर अपनी दावेदारी कर रहा था परंतु बलवीर सिंह मेचू अच्छी और हल्की में बराबर का बंटवारा करना चाहते थे। जिसके कारण दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। शनिवार की रात्रि को करीब 11 बजे खेत में पानी लगाने के बाद बलवीर सिंह आराम करने के लिए जमीन पर बैठा तो पीछे से शराब के नशे में प्रमोद कासनिया ने कस्सी से एक के बाद एक चार प्रहार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में खेत की ढाणी में नहीं पहुंचे बलवीर सिंह मेचू के परिजनों के साथ प्रमोद उसकी तलाश करने में भी साथ था ताकि उस पर किसी प्रकार का शक न हो सकें।
विज्ञापन

फेस रीडिंग व मोबाइल ने खोली पोल
चंद्रावल में जैसे ही ब्लाइंड मर्डर की खबर मिली तो भूना व सीआईए पुलिस हत्यारोपी का सुराग लगाने के लिए अपने स्तर पर जुट गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस टीम ने प्रमोद कासनिया पर ही नजर टिकाई थी। क्योंकि घटनास्थल पर चप्पल के निशान व मोबाइल फोन की लोकेशन प्रमोद की तरफ ही इशारा कर रहे थे। इसके अतिरिक्त प्रमोद की फेस रीडिंग को देखते ही पुलिस कर्मी ने उससे बातचीत की तो वह सहम गया। हत्या के कई सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम ने डीएसपी अजायब सिंह को अवगत करवाया। डीएसपी ने एसएसओ कपिल कुमार सिहाग को प्रमोद कासनिया को हिरासत में लेने के दिशा निर्देश दिए। जैसे ही प्रमोद को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बिठाया तो रास्ते में ही हत्या की साजिश का चिट्ठा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया : एसएचओ
थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि बलवीर सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। वारदात उसके खेती के हिस्सेदार प्रमोद कासनिया ने ही अच्छी पैदावार वाली जमीन बंटवारे को लेकर कस्सी से हमला करके हत्या कर दी थी। जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर हत्या में उपयोग की गई कस्सी को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed