फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of keeping records of fraud through betting app has been arrested

Fatehabad News: सट्टेबाजी एप से ठगी का हिसाब-किताब रखने का आरोपी काबू

Thu, 05 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The accused of keeping records of fraud through betting app has been arrested
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने ऑनलाइन एप के माध्यम से लोगों को गेम खिलवाकर पैसे ठगने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नहर कॉलोनी निवासी प्रवीन उर्फ पीनू के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी का पूरा हिसाब-किताब आरोपी प्रवीन के पास ही होता था।
विज्ञापन


-

प्रवीन की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी हलचल

आरोपी प्रवीन उर्फ पीनू की गिरफ्तारी के बाद ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल लोगों में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कई लोग प्रवीन उर्फ पीनू के संपर्क में थे। पीनू की गिरफ्तारी पहले पकड़े जा चुके आरोपी पंकज से पूछताछ के बाद हुई है।
विज्ञापन


-

मां-बेटा समेत चार आरोपियों पर दर्ज है मामला

सीआईए टीम ने 29 मई देर रात को आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच के दौरान मोबाइल में एक व्हाट्सएप संदेश मिला। जिसमें 20 अप्रैल 2025 को किसी महिला को 1.5 लाख रुपये लिखा गया संदेश पाया गया। जो संदेश था उसे 1.5 एल कोड वर्ड में लिखा गया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को झांसा देता था और उनसे ऑनलाइन एप पर निवेश करवाकर ठगी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में पंकज ने बताया कि यह रकम किसी व्यक्ति से ली गई थी। जिसे मोहित चौधरी ने भेजा था। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पंकज कुमार निवासी चौधरी कॉलोनी जो कि विश्वकर्मा मंदिर के पास मोबाइल एंड स्टेशनरी नामक दुकान चलाता है। अपने साथियों मोहित चौधरी उसकी मां ऊषा चौधरी व मन्नू निवासी हिसार के साथ मिलकर एक संगठित ठगी गिरोह चला रहे हैं। यह गिरोह विभिन्न मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करता है और अधिक लाभ का लालच देकर उनसे रकम ठगता है। अब इस मामले में शामिल आरोपी प्रवीन उर्फ पीनू की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed