फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused in the rice scam has been apprehended, and 2 lakh in cash has been recovered.

Fatehabad News: धान घोटाले का आरोपी काबू, 2 लाख की नकदी बरामद की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The accused in the rice scam has been apprehended, and 2 lakh in cash has been recovered.
रतिया। मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना के तहत हुए धान फर्जीवाड़ा मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तामसपुरा निवासी आरोपी बलवान सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी बलवान ने वर्ष 2020 में पोर्टल पर अन्य किसानों की भूमि फर्जी तरीके से दर्ज करवा ली थी। इसके जरिए सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धान की खरीद दिखाकर लगभग 35.53 लाख रुपये अपने एचडीएफसी खाते में डलवाए।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान बलवान ने बताया कि उसने जयपुर के शराब ठेकों में करीब 5 लाख रुपये का निवेश किया है और सरकारी पैसे से सोने की अंगूठी व कड़े बनवाए हैं, जिनकी बरामदगी की जाएगी। इससे पहले 10 अगस्त को भी इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने खोखर राइस मिल व सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी के मालिक शियासत सिंह समेत कई अन्य लोगों के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed