फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused in the case of liquor recovered from the oil tanker is on four-day remand

Fatehabad News: तेल टैंकर से बरामद शराब मामले में आरोपी चार दिन के रिमांड पर

Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The accused in the case of liquor recovered from the oil tanker is on four-day remand
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में तेल टैंकर से बरामद शराब मामले में पकड़े गए आरोपी चालक राजस्थान के बाडमेर निवासी मनोज को रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से पुलिस ने आरोपी चालक को फिर से चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पहले लिए गए तीन दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी को साथ ले जाकर अलग-अलग जगहों की निशानदेही करवाई है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि गुजरात नंबर की फर्जी नंबर प्लेट कहां से तैयार करवाई गई थी। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि सदर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान तेल टैंकर से 905 पेटियां बरामद की थी। पेटियों में से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली थी।
विज्ञापन


इनकी पेटियां व बोतलों से होलोग्राम व बार कोड मिटा रखे थे। इसके अलावा केबिन से गुजरात की नंबर प्लेट भी मिली थी। टीम ने मौके से चालक मनोज को काबू करके पूछताछ की तो सामने आया था कि वह भूपेंद्र नाम के व्यक्ति के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed