फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused died in Rohtak PGI

Fatehabad News: रोहतक पीजीआई में आरोपी की मौत

Thu, 24 Apr 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The accused died in Rohtak PGI
रतिया (फतेहाबाद)। गांव पिलछियां में घर के आंगन में (अफीम) डोडा पोस्त के पौधे लगाने के मामले में न्यायिक हिरासत के तहत हिसार जेल में बंद आरोपी 40 वर्षीय जगतार सिंह की अचानक सेहत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर आरोपी को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने बुधवार को पिलछियां गांव में जगतार का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद जगतार की मौत की सूचना मिली है, लेकिन अभी मौत होने के कारणों की जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि 12 अप्रैल को एंटी नारकोटिक सेल को सूचना मिली थी कि गांव पिलछियां में जगतार सिंह ने घर के आंगन में (अफीम) डोडा पोस्त के पौधे लगा रखे हैं, जिससे वह नशा तस्करी करता है। इस पर पुलिस टीम ने जगतार सिंह के घर पर छापा मारा तो घर में कुल 143 पौधे मिले। बताया गया है कि जगतार की जेल में जाने के बाद से तबीयत काफी खराब चल रही थी। हालांकि दो दिन पूर्व उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे रोहतक रेफर कर दिया था, लेकिन मंगलवार रात्रि को पीजीआई रोहतक में जगतार सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed