{"_id":"659057e15c88ebd3d7068738","slug":"terror-of-violent-dogs-in-fatehabad-city-council-limited-to-only-proposal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-10587-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद में हिंसक कुत्तों का आतंक, नगर परिषद केवल प्रस्ताव तक सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद में हिंसक कुत्तों का आतंक, नगर परिषद केवल प्रस्ताव तक सीमित
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर व गांवों में हिंसक कुत्ते लगातार लोगों को काट रहे हैं। अकेले पिछले तीन दिनों में कुत्तों के काटने के 7 मामले सामने आ चुके हैं। नगर परिषद ने कुत्तों के बधियाकरण का प्रस्ताव तो बनाया है, लेकिन यह यहीं तक सीमित होकर रह गया है। शनिवार को जहां एक महिला सहित तीन लोगों पर कुत्तों ने हमला किया, वहीं अग्रवाल कॉलोनी में एक बछड़ों पर भी हमला बोल दिया। पिछले 10 दिनों में अग्रवाल कॉलोनी में कुत्तों द्वारा बछड़ों पर हमला करने का यह चौथा मामला है।जानकारी के अनुसार, गांव जांडली निवासी सरस्वती देवी शनिवार सुबह घर के बाहर किसी काम से जा रही थी, इसी दौरान कुत्ता उसके पीछे पड़ गया और उसका हाथ नोंच डाला। ग्रामीणों ने सरस्वती देवी को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां सरस्वती देवी के हाथ पर तीन टांके आए हैं। वहीं सिरसा रोड पर प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अमित यादव निवासी बिहार को भी कुत्ते ने नोंच खाया। वह सुबह अपनी फैक्टरी की ओर पैदल जा रहा था कि उस पर फतेहाबाद की सोमा सिटी में कोचिंग सेंटर से पढ़ने के बाद छात्र सुमित निवासी गांव धारणिया अपने घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से कुत्ते उस पर हमला बोल दिया। उसे लोगों ने कुत्ते के चंगूल से छुड़वाया। सभी नागरिक अस्पताल में अपना उपचार करवाने के लिए आए हुए थे।
इसके अलावा अग्रवाल कॉलोनी में पिछले 10 दिनों में 4 बछड़ों को कुत्ते काट चुके हैं। शनिवार को भी एक बछड़े को कुत्ते ने नोंच खाया, जिसे श्री श्याम गो सेवा समिति के सदस्यों ने नंदीशाला में उपचार के लिए पहुंचाया। समिति के गौरव बंसल व अन्य सदस्यों ने बताया कि पहले शहर में बेसहारा पशुओं व बाद में बंदरों का आतंक हो गया था, अब आवारा कुत्ते हिंंसक होकर लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोग काफी भयभीत नजर आ रहे हैं। खासतौर पर गली में खेलते समय छोटे बच्चों पर भी यह हमला कर सकते हैं।
ज्ञात रहे कि इन दिनों डॉग बाइट के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 4 दिनों में ही कुत्तों के काटने के 7 केस आ चुके हैं। इससे पहले स्वामी नगर में स्कूल जा रहे भाई-बहन, पपीहा पार्क के पास छात्र व भाटिया काॅलोनी में बुजुर्ग महिला को कुत्ते नोंच चुके हैं।
विज्ञापन
कोट
शहर में कुत्तों की तादाद बढ़ी हुई है। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों से मिला जाएगा। मेरे अपने इलाके में भी यही हाल है और इसका जल्द समाधान करना जरूरी है। इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान
कोट
कुत्तों के बधियाकरण के लिए कार्य आरंभ करने के लिए प्रस्ताव डाला गया है, जल्द ही इस मामले में कार्य आरंभ किया जाएगा।
-राजेंद्र खिंची, प्रधान परिषद
कोट
कुछ कुत्ते जब एक बार इंसान को काट लेते हैं, तो वह बार-बार ऐसी हरकत करते हैं। ऐसा नहीं है कि सर्दी के मौसम में इनके व्यवहार में बदलाव आता है। अगर ऐसे कुत्ते हैं तो इनको रेबिज का टीका लगा दिया जाएगा। बधियाकरण का काम नगर परिषद व ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव के बाद ही किया जा सकता है।
-डॉ. सुखविंद्र, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।