{"_id":"65a23cfa668d4ff4a101161e","slug":"terror-of-thieves-in-fog-theft-in-house-of-additional-session-judge-in-jind-miscreants-took-away-laptop-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में चोरों का आतंक: जींद में एडिशनल सेशन जज के घर में चोरी; लैपटाप, नकदी व जैकेट उठा ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में चोरों का आतंक: जींद में एडिशनल सेशन जज के घर में चोरी; लैपटाप, नकदी व जैकेट उठा ले गए बदमाश
Sat, 13 Jan 2024 01:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:04 PM IST
सार
सर्दी और धुंध में रात को चोरियों की वारदात बढ़ रही है। शशिभूषण ने बताया कि वह एडिशनल सेशन जज नेहा नौहरिया के घर पर चपरासी लगा हुआ है। रात को अज्ञात चोर घर में घुस गया और अंदर से एचपी का लैपटाप, एक बैग, पांच हजार रुपये की नकदी, सात से आठ जैकेट, एक हैडफोन को चोरी कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जींद में वीरवार रात को चोरों ने अर्बन एस्टेट में एडिशनल सेशन जज नेहा नौहरिया के घर को निशाना बनाते हुए यहां से लैपटाप, पांच हजार की नकदी, जैकेट, बैग आदि समेत अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में नरवाना की दादा पोता गली निवासी शशिभूषण ने बताया कि वह एडिशनल सेशन जज नेहा नौहरिया के घर पर चपरासी लगा हुआ है। एडिशनल सेशन जज बाहर गई हुई थी, 11-12 जनवरी की रात को अज्ञात चोर घर में घुस गया और अंदर से एचपी का लैपटाप, एक बैग, पांच हजार रुपये की नकदी, सात से आठ जैकेट, एक हैडफोन को चोरी कर लिया। चोरी की घटना का सुबह के समय पता चला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शशिभूषण की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि सर्दी और धुंध में रात को चोरियों की वारदात बढ़ रही है। हर रोज चोर घरों को निशाना बना रहे हैं। वीरवार की रात को ही सेक्टर 9 में भी चोरों ने खाली मकान को निशाना बनाते हुए यहां से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी को चोरी कर लिया।
विज्ञापन