फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Terror of thieves in Dhani Thoba, theft in two houses in one night

ढाणी ठोबा में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Terror of thieves in Dhani Thoba, theft in two houses in one night
गांव ढाणी ठोबा में चोरियों की वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के नजदीकी गांव ढाणी ठोबा में चोरों ने वीरवार रात को दो घरों को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये की नकदी, जेवरात व मोबाइल चुरा लिए। चोरों ने जब तीसरे घर को निशाना बनाना चाहा तो मकान मालिक की आंख खुल गई, जिस पर चोर मौके से फरार हो गए। सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बयान लिए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार रात को चोर गांव ढाणी ठोबा निवासी पवन कुमार के घर घुस आए। पवन कुमार उस समय अपने परिवार सहित सोए हुए थे। घटना रात को तकरीबन तीन बजे की है। चोरों ने घर के अंदर घुसकर अलमारी से 50 हजार रुपये की नकदी, तीन सोने की अंगुठियां व दो मोबाइल चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही घनश्याम के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने इस मकान में घुसकर 24 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल, एक सोने व एक चांदी की अंगूठी चुरा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर गांव के फुलाराम के घर में घुसे तो फुलाराम की आंख खुल गई। चोरों को देखकर उसने शोर मचाया तो चोर वहां से भाग गए। सुबह जब पवन व घनश्याम ने अपने घर को संभाला तो उनके घर से नकदी व अन्य सामान गायब था। सुबह इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिवारवालों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed