फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Terror of stray animals in Fatehabad, child playing in street surrounded and throw, incident captured in CCTV

फतेहाबाद में आवारा पशुओं का आतंक: गली में खेल रहे बच्चे को घेरकर पटका, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 13 Sep 2023 10:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Sep 2023 10:28 AM IST
सार

फतेहाबाद के हर गली मोहल्ले व सड़कों पर आवारा पशुओं ने आतंक मचाया हुआ है। जिसको लेकर शहर के लोगों में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। मामले को लेकर जिंदगी संस्था के पदाधिकारी शहर के मौजिज लोगों के साथ आज डीसी प्रशांत पंवार को ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
Terror of stray animals in Fatehabad, child playing in street surrounded and throw, incident captured in CCTV
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के जगजीवनपुरा में छह साल के जयवर्धन नाम के बच्चे को आवारा पशुओं ने घेर लिया और उठाकर पटका। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर दुकानदार रमन मेहता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को पशुओं के चुंगुल से छुड़वाया। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे पशु बच्चे को घेर कर उसे उठाकर पटक रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, इस घटना के बाद शहर के लोगों में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। मामले को लेकर जिंदगी संस्था के पदाधिकारी शहर के मौजिज लोगों के साथ आज डीसी प्रशांत पंवार को ज्ञापन सौंपेंगे और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन


शहर की हर गली मोहल्ले व सड़कों पर आवारा पशुओं ने आतंक मचाया हुआ है। रोजाना इस तरह की घटनाएं घट रही है। हर महीने लाखों रुपए नंदी शालाओं पर खर्च होने के बावजूद आवारा पशुओं की तादाद बढ़ रही है। स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि आवारा पशुओं से निजात दिलवाए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। -मोहन लाल नारंग, पार्षद वार्ड -12।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed