{"_id":"654a5c915e140a53f5042954","slug":"tender-worth-rs-900-crore-floated-for-guru-ravidas-medical-college-in-village-rasoolpur-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-8136-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव रसूलपुर में गुरु रविदास मेडिकल कॉलेज का लगाया 900 करोड़ का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव रसूलपुर में गुरु रविदास मेडिकल कॉलेज का लगाया 900 करोड़ का टेंडर
विज्ञापन
टोहाना। जिले के गांव रसूलपुर में बनने वाले गुरु रविदास मेडिकल कॉलेज की शुरुआती प्रक्रिया तेज हो गई है। डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा 900 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इस टेंडर को 24 नवंबर को खोला जाएगा। टेंडर अलॉट होने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
गौरतलब है कि इसी साल 23 जनवरी को गांव बिढाईखेड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित मधुर मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना के गांव रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने लगातार प्रयास करते हुए गांव की जमीन को पंचायत विभाग से डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग को ट्रांसफर करवाया। उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बैठक करने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया, जिसका आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गांव रसूलपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए टेंडर लगाया गया है। जिसे विभाग के नियमानुसार खोला जाएगा। क्षेत्र की जनता को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हैं।
- देवेंद्र सिंह बबली, पंचायत एवं विकास मंत्री, हरियाणा सरकार