फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender issued yet construction of Kendriya Vidyalaya not completed

Fatehabad News: टेंडर जारी फिर भी नहीं हुआ केंद्रीय विद्यालय का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tender issued yet construction of Kendriya Vidyalaya not completed
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में कंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन से कब्जा दिलवाने की मांग को
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में चल रहे केंद्रीय विद्यालय के भवन के निर्माण को लेकर जमीन का कब्जा न दिए जाने से गुस्साए ग्रामीण उपायुक्त से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए 8 एकड़ भूमि ग्राम पंचायत की ओर से दी गई है लेकिन बीडीपीओ कार्यालय की ओर से इस जमीन का कब्जा स्कूल प्रशासन को नहीं दिलवाया जा रहा। जबकि निर्माण को लेकर 24 करोड़ का टेंडर भी लग चुका है।ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाए कि को इस बात की भी आशंका है कि स्थानीय नेताओं की दखलंदाजी के कारण स्कूल बंद हो सकता है या फिर यहां से शिफ्ट हो सकता है। गांव के पूर्व सरपंच जोगिंद्र सिंह पूनिया ने विधायक दुड़ाराम पर आरोप लगाए। आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक चहेतों के चक्कर में जमीन से कब्जा नहीं हटवाने दे रहे है। वीरवार को गांव बड़ोपल के पूर्व सरपंच जोगिंदर पूनिया के नेतृत्व में गांव बड़ोपल समेत आसपास के गांवों के मिलने पहुंचे ग्रामीणों को डीसी अजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय को जो जमीन दी गई है उसका कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम के निर्देश दिए गए हैं और इसके कार्य के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश भी दिये जा चुके हैं। इस संबंध में अगर कोई कार्रवाई में ढिलाई है तो एसडीएम से इस बारे में रिपोर्ट ली जाएगी और जल्द ही जमीन का कब्जा स्कूल को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा बीडीपीओ से ली जाएगी रिपोर्ट
ग्रामीण जब मामले को लेकर एसडीएम राजेश कुमार से मिले तो उन्होंने कहा कि कार्यालय की ओर से बीडीपीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ जाकर स्कूल की जमीन को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। 10 दिन पहले ये निर्देश दिए गए लेकिन अगर स्कूल को कब्जा नहीं मिला है तो इस संबंध में बीडीपीओ से तुंरत रिपोर्ट ली जाएगी। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि दो दिन में केंद्रीय विद्यालय संगठन प्रशासन को जमीन का कब्जा दिलाया जाएगा और अगर इसमें बीडीपीओ कोई लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लेकर रिपोर्ट डीसी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


भवन के कारण शुरू नहीं हो पाई सीनियर सेकेंडरी कक्षाएं, दो दिन बाद आंदोलन की चेतावनी
गांव बड़ोपल में अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। पंचायत ने 8 एकड़ जगह भवन के लिए दे दी। लेकिन जगह पर केंद्रीय विद्यालय संगठन को कब्जा नहीं मिला है। केंद्रीय विद्यालय में फिलहाल कक्षा पहली से दसवीं की कक्षाएं चल रही है। भवन न होने के कारण कक्षा 11 वीं और 12 वीं शुरू नहीं हो पा रही है। डीसी और एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने संतुष्टि जताई और साथ ही कहा कि यदि 2 दिन में कब्जा स्कूल प्रशासन को नहीं दिलाया गया तो आगामी रणनीति के लिए बैठक करके स्कूल में पढ़ने वाले अभिभावकों, बच्चों के साथ ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर जमीन का कब्जा नहीं मिला है। टेंडर हो चुका है। जमीन का कब्जा मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। फिलहाल प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग में केंद्रीय विद्यालय चल रहा है।
- सांवर मल, प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय बड़ोपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed