फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender for capturing stray cattle stalled; risk of accidents on roads

Fatehabad News: बेसहारा गोवंश पकड़ने का टेंडर अटका, सड़कों पर हादसों का अंदेशा

Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tender for capturing stray cattle stalled; risk of accidents on roads
टोहाना में सड़क पर लड़ते बेसहारा पशु संवाद 
टोहाना। शहर में बेसहारा गोवंशों की समस्या से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से लगाया गया टेंडर निर्धारित प्रक्रिया में ही अटक गया है।
विज्ञापन

टेंडर में केवल एक फर्म के शामिल होने के कारण वर्क अलॉट नहीं हो पाया। अब नियमानुसार नगर परिषद को दोबारा टेंडर जारी करना पड़ेगा। ऐसे में शहर की सड़कों से बेसहारा गोवंशों को हटाने की योजना में देरी होने की आशंका है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से प्रत्येक बेसहारा पशु को पकड़ने के लिए 800 रुपये प्रति पशु का सरकारी रेट निर्धारित किया गया था। योजना के तहत पकड़े जाने वाले गोवंश को शिवनंदी गोशाला में शिफ्ट कर उनके पालन-पोषण की व्यवस्था की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर की सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों की समस्या से निजात मिलने और यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद थी लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने से योजना आगे नहीं बढ़ पाई। संवाद
--------------
सड़कों के बीच खड़े रहते हैं गोवंश
रेलवे रोड स्थित भाखड़ा नहर पुल, चंडीगढ़ रोड, रतिया रोड और हिसार रोड पर बेसहारा गोवंश अक्सर सड़क पर खड़े दिखाई देते हैं। वहीं, रेहड़ी मार्केट और होटलों का कचरा सड़कों पर गिरने के कारण इन स्थानों पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। अचानक वाहनों के सामने आने या सड़क पर बैठे रहने से हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर परिषद जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर गोवंशों को पकड़ने का अभियान शुरू करेगी ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।

--------------
कम से कम दो फर्मों का होना जरूरी
सहायक सफाई निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया था लेकिन इसमें केवल एक ही फर्म ने रुचि दिखाई। नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया में कम से कम दो फर्मों का होना जरूरी है। इसी वजह से वर्क अलॉट नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि अब दोबारा टेंडर लगाया जाएगा। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed