{"_id":"69fa26653959c03d7c097480","slug":"temperature-drops-due-to-drizzle-and-strong-winds-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-153280-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट
Tue, 05 May 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
शहर के थाना रोड से दोपहर के समय छाई बादलवाही के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले 2-3 दिन से बूंदाबांदी और बादल छाए रहने तापमान में गिरावट आई है। हल्की ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया। जिले में सोमवार रात को भी मौसम में परिवर्तन आने से हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है। ऐसे में 10 डिग्री से अधिक पारा गिर चुका है। मंगलवार को सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर को बादलवाही रहने से मौसम सुहावना हो गया। हवा में नमी और ठंडक बने रहने के कारण गर्मी ज्यादा असरदार नहीं रही।
-- -- -- -- --
नरमा की फसल को मिली संजीवनी
मौसम में आए परिवर्तन से हो रही तापमान में हो रही गिरावट बूंदाबांदी के असर के बारे में कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि इन दिनों नरमा व कपास की बिजाई की बिजाई का काम जोरों पर है। जिस फसल की बिजाई हो चुकी है। उस फसल को तापमान में आई गिरावट से फायदा मिलेगा और फसल की वृद्धि में तेजी आएगी।
विज्ञापन
:: प्रदेश में मौसम 8 मई तक परिवर्तनशील रहने के आसार है। बुधवार को प्रदेश में आंशिक बादलवाही रहने तथा बीच-बीच में हवाएं चलने के आसार हैं। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके बाद मौसम खुश्क हो जाएगा।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।