फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperature dropped due to drizzle, farmers got relief

Fatehabad News: बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, किसानों को मिली राहत

Fri, 28 Feb 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle, farmers got relief
गांव मेहूवाला में सुबह के समय आसमान में छाई काली घटा।
फतेहाबाद। जिले के मौसम में आए बदलाव के कारण शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बूंदाबांदी हुई। इससे जिले में औसतन 4.5 मिमी बारिश हुई है। इससे जिले में दिनभर बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट आई है। जिले का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल रहे। हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने और बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में कई बार मौसम का मिजाज बदला, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। इससे तापमान में बढ़ोतरी में हो रही थी। यह किसानों के लिए चिंताजनक स्थिति थी। जिले के किसान रामस्वरूप, रामकुमार, धर्मपाल, लीलू राम और संपत सिंह आदि का कहना था कि अगर बारिश नहीं होगी तो गेहूं की फसल के उत्पादन में कमी होगी लेकिन अब बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। इससे फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन


कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह गोदारा ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए 22 डिग्री से 25 डिग्री तक का तापमान अनुकूल होता है जबकि पिछले दिनों जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन अब तापमान में गिरावट आने से फसलों को फायदा हाेने की उम्मीद है। अब होने वाली बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी लेकिन ओलावृष्टि या तेज हवा फसलों के नुकसानदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- टेबल -

कहां - कितनी बारिश (मिमी में)

फतेहाबाद- 8

कुलां- 8

टोहाना- 7

जाखल- 6

भूना- 2

रतिया- 2

भट्टू कलां- 1.5



जिले में शनिवार और रविवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। इससे जिले में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज चमक होगी। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे एक मार्च तक फसलों में सिंचाई न करें।
- डाॅ. मदनलाल खिचड़, अध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed