फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teenager dies by being buried under the wall

मकान की दीवार तोड़ते समय दबने से किशोर की मौत

Tue, 09 Feb 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies by being buried under the wall
हिसार रोड के खैरी चौक पर एक पुराने मकान की दीवार तोड़ते समय दबने से नाबालिग किशोर की मौत हो गई। नाबालिग अपने पिता की सड़क दुर्घटना में टांग टूटी होने के कारण मजदूरी करने गया था। उपरोक्त किशोर घर में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस बयान में चंदन नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता था मगर पिछले दिनों उसका एक्सीडेंट होने के कारण टांग टूट गई थी। घर की आर्थिक हालत को देखकर उसका बड़ा बेटा 16 वर्षीय साहिल मंगलवार सुबह आठ बजे घर से गुरदास कंबोज के घर पुराना मकान तोड़ने के लिए 350 रुपये प्रतिदिन मजदूरी के हिसाब पर गया था। इसी दौरान एक दीवार अचानक साहिल पर आ गिरी और वह नीचे दब गया। हालांकि, लोगों ने हाथों हाथ साहिल को दीवार के नीचे से निकाल लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया था परंतु इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि मृतक नाबालिग किशोर के पिता कृष्ण कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed