फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teenager dies after being hit by bus in village Shakkarpura

Fatehabad News: गांव शक्करपुरा में बस के नीचे आने से किशोर की मौत

Fri, 23 Aug 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by bus in village Shakkarpura
टोहाना। जाखल क्षेत्र के गांव शक्करपुरा में वीरवार देर शाम निजी बस के नीचे आने से स्कूटी सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव शक्करपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि शाम को गांव में बारिश हो रही थी। इसी दौरान गांव का 17 वर्षीय साहिल किसी परिचित को पास की ढाणी में छोड़ने के लिए स्कूटी पर गया था। परिचित को गांव में छोड़कर जब वह घर लौट रहा था तभी उसकी स्कूटी फिसल गई।
विज्ञापन

स्कूटी फिसलकर गांव की तरफ आ रही निजी बस के सामने आ गई और साहिल उसके नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गांव का ही रहने वाला एक टैक्सी चालक मौके पर पीछे-पीछे चल रहा था। उसने तुरंत साहिल को उठाकर टोहाना के नागरिक अस्पताल ले आया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि बस की स्पीड बेहद ज्यादा थी अगर स्पीड कम होती तो शायद किशोर की जान बच जाती। ग्रामीणों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद जाखल पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलि ने मृतक के पिता गुरमीत के बयान पर जांच शुरू कर दी है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed