फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teams will patrol the colonies as soon as the water supply begins; connections will be disconnected if water wastage is found

Fatehabad News: सप्लाई शुरू होते ही कॉलोनियों में घूमेंगी टीमें, पानी बर्बादी मिली तो कटेगा कनेक्शन

Sun, 19 Jul 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Teams will patrol the colonies as soon as the water supply begins; connections will be disconnected if water wastage is found
फतेहाबाद के प्राइमरी स्कूल में टंकी के ओवरफ्लो होने के बाद बहता पानी संवाद
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। विभाग की टीमें अब कॉलोनियों में घूमकर पानी के दुरुपयोग पर नजर रखेंगी। यदि किसी उपभोक्ता को पानी बर्बाद करते पाया गया तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। ये फैसला टंकियों से व्यर्थ बहते पानी और अंतिम छोर तक आपूर्ति न पहुंचने की शिकायतों के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

टीमों को व्यर्थ बह रहे पानी की वीडियो बनाकर एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग के पास भेजनी होगी। इस वीडियो के आधार पर संबंधित उपभोक्ता का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। विभाग ने ये कदम पानी की कमी और असमान वितरण की समस्या को देखते हुए उठाया है। अक्सर यह सामने आता है कि टंकी भरने के बाद भी पानी व्यर्थ बहता रहता है।
विज्ञापन

इसके कारण कई कॉलोनियों के अंतिम छोर तक पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती है। विभाग ने पहले अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की है। जिले में अब तक डेढ़ हजार से अधिक अवैध पानी के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। फतेहाबाद शहर में कुल 17500 पानी के कनेक्शन हैं। इन नए नियमों से पानी के उचित उपयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्कूलों में व्यर्थ बह रहा, अग्रवाल कॉलोनी में सबसे ज्यादा बर्बादी
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास अग्रवाल कॉलोनी में सबसे ज्यादा पानी बर्बादी की शिकायतें आई हैं। विभाग ने वीडियो भी जारी की है। इसके अलावा बीईओ कार्यालय के सामने राजकीय विद्यालय की टंकी से रविवार को पानी बहता रहा। नए नियमों के तहत पानी की बर्बादी का प्रमाण वीडियो के माध्यम से दर्ज किया जाएगा। विभाग के कर्मचारी या टीम सदस्य ऐसे मामलों का वीडियो बनाएंगे। यह वीडियो संबंधित उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) को भेजा जाएगा। एसडीओ वीडियो की समीक्षा के बाद कनेक्शन काटने का आदेश जारी करेंगे।

-
विभाग की तरफ से शेड्यूल बनाकर पानी सप्लाई क्षेत्र में दी जा रही है लेकिन कई घरों में टंकियों में पानी भरने के बाद बंद नहीं किया जाता है और इससे अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इसके चलते सख्ती की जा रही है।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed