फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Team stops minor girl's marriage

Fatehabad News: टीम ने रुकवाया नाबालिग लड़की का विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Team stops minor girl's marriage
फतेहाबाद। शहर में नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पाकर महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सुरजीत बाजिया व पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की के परिजनों को जागरूक कर उनसे विवाह रुकवाया। लड़की की शनिवार शाम को ही बारात आनी थी, लेकिन लड़की के परिजनों ने कहा कि वह यह विवाह नहीं करवाएंगे। बाल विवाह निषेध अधिकारी ने लड़की के परिजनों को सोमवार को कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में एक लड़की का विवाह तय किया गया था और शनिवार शाम को ही बारात आनी थी। दोपहर बाद जब महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सुरजीत बाजिया को इसकी सूूचना मिली तो वह एसआई रमेश कुमार व सिपाही सरोज बाला के साथ लड़की के घर पर पहुंच गए। टीम ने जाकर दस्तावेज जांचे जिसमें बच्ची की आयु साढ़े 15 साल पाई गई। उन्होंने परिवार को समझाया और मोहल्ले वासियों को भी इस बारे में जागरूक किया। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने टीम से कहा कि वह बच्ची के बालिग होने के बाद ही उसका विवाह करवाएंगे, अगर पहले विवाह होता है तो वह जिम्मेदार होंगे। बाजिया ने उनको दस्तावेज सहित सोमवार को कार्यालय में बुलाया है। इस अवसर पर सुरजीत बाजिया ने कहा कि नाबालिग लड़की का विवाह करने से बच्चे का भविष्य खराब हो जाता है और उसकी सोचने व समझने की क्षमता कम हो जाती है। बच्चे को परिपक्व होने दें। उसको अपने जीवन में बचपन का आनंद लेने दें। समय आने पर ही शादी करें व किसी भी प्रकार से किसी के अधिकारों का हनन न करें।
विज्ञापन

कोट
सूचना मिली थी कि अशोक नगर में एक नाबालिग लड़की का विवाह रचाया गया है। सूचना पाकर मौके पर जाकर परिजनों को समझाया गया और विवाह रुकवा दिया गया है। बच्ची की उम्र मात्र साढ़े 15 साल की थी। परिजनों को सोमवार को कार्यालय में बुलाया गया है और आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरजीत बाजिया, महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed