फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teachers were sent for EVM training

Fatehabad News: ईवीएम ट्रेनिंग के लिए जिला मुख्यालय पर दौड़ाया अध्यापकों को

Mon, 26 Feb 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Teachers were sent for EVM training
भट्टू कलां। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव देसराज माचरा व जिला प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से डीपीआरसी भवन फतेहाबाद में अध्यापकों के लिए ईवीएम के बारे में ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया गया। अध्यापकों को ईवीएम के बारे में ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग ब्लॉक स्तर पर भी दी जा सकती है। अब बच्चों की परीक्षा का समय है। सोमवार से ही स्कूलों में परीक्षा शुरू हुई है और इसी दिन ईवीएम की ट्रेनिंग रखी गई।
विज्ञापन

इस प्रकार से अध्यापकों में हड़बड़ी का माहौल रहा। प्रशासन को अध्यापकों की स्थिति को ध्यान में रखकर ट्रेनिंग देनी चाहिए। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए कि अध्यापकों के लिए इस ट्रेनिंग को खंड स्तर पर भी करवाया जा सकता था, जबकि जिला मुख्यालय पर इस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन से हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मांग करता है कि इस प्रकार की ट्रेनिंग ब्लॉक स्तर पर करवाई जानी चाहिए, ताकि अध्यापकों को जिला मुख्यालय पर ना जाना पड़े। ट्रेनिंग देने के लिए दो-तीन कर्मचारियों को आना होता है और ट्रेनिंग लेने के लिए बड़ी मात्रा में अध्यापकों को जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है। परीक्षा का समय होने के कारण अध्यापकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनकी उपस्थिति स्कूलों में आवश्यक होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed