फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teachers and employees demanded OPS by wearing black badges

Fatehabad News: अध्यापकों व कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर मांगा ओपीएस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees demanded OPS by wearing black badges
भट्टू कलां। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सूलीखेड़ा में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आह्वान पर अध्यापकों और कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार द्वारा पुरानी पेंशन नीति लागू न करने के लिए अपना विरोध प्रकट किया। जिला सचिव देसराज माचरा ने कहा कि सरकार ने यूपीएस के नाम पर कर्मचारियों को बरगलाया है, वह किसी भी कीमत पर हमें स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


यूपीएस के माध्यम से सरकार अपने पूंजीपतियों की जेबें भरना चाहती है। अगर सरकार कर्मचारी हित देखती है तो उसे तुरंत पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों का भला देखते हुए सरकार का हिस्सा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.5 प्रतिशत कर दिया है जोकि बिल्कुल गलत है। सरकार द्वारा पहले एनपीएस के गुण गाए जाते थे और अब एनपीएस को गलत बताकर यूपीएस को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि कर्मचारियों की कभी यह मांग नहीं रही है। कर्मचारी केवल और केवल पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। अगर यूपीएस इतनी अच्छी है तो केंद्र सरकार सबसे पहले एमपी व एमएलए के लिए लागू क्यों नहीं करती। देश के सारे एमएलए और एमपी पुरानी पेंशन नीति पर अडिग क्यों हैं? हम सब मांग करते हैं कि जल्द से जल्द पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed