फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teacher suspended for sending objectionable messages to student on mobile

Fatehabad News: छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने मामले में अध्यापक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for sending objectionable messages to student on mobile
भूना। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में गांव चंद्रावल के राजकीय उच्च विद्यालय के अध्यापक बबरूभान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में 11 दिसंबर को शिक्षा विभाग की गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने स्कूल में पहुंचकर ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थियों से अलग-अलग बयान दर्ज किए थे। इनमें अध्यापक बबरूभान के खिलाफ अलग-अलग टिप्पणी आई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के तत्काल बाद आरोपी अध्यापक को निलंबित करने के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि डीईईओ वेद सिंह दहिया ने आरोपी अध्यापक बबरूभान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजकीय हाईस्कूल चंद्रावल में आठवीं कक्षा की छात्रा के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले को लेकर परिजन गुस्से में थे। ग्रामीणों ने अध्यापक की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को सिरसा- चंडीगढ़ रोड जाम कर दिया था। डीएसपी जुगल किशोर ने आरोपी की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिए आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया था। बुधवार को शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद आरोपी अध्यापक बबरूभान को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आरोप है कि कुछ महीने पहले भी दसवीं कक्षा की एक छात्रा के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। छात्रा के अभिभावकों ने अध्यापक के खिलाफ स्कूल में खुलकर विरोध किया तो आरोपी अध्यापक 6 दिसंबर से 24 दिसंबर तक की लंबी छुट्टी लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने 9 दिसंबर को छात्रा के पिता की शिकायत पर अध्यापक बबरूभान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने राजकीय उच्च विद्यालय चंद्रावल के अध्यापक बबरूभान के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद डीईईओ ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed