फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   teacher, revart, middle head teacher, fatehabad, harayana

मिडिल हेड पर लटकी तलवार: फतेहाबाद के 53 मिडिल हेड पर गिरी गाज

Sun, 03 Jul 2016 12:55 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 03 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
पदोन्नत होकर मिडिल हेड बने अध्यापकों पर तीन साल बाद तलवार लटक गई है। कोर्ट ने 2013 में पदोन्नत हुए मास्टर कैडर और भाषा अध्यापकों को वापस अपने मूल पदों पर भेजने का निर्णय दिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इससे प्रदेश भर के करीब 1981 पदोन्नत अध्यापकों पर गाज गिरी है। इनमें लगभग 1420 मास्टरर्स और 297 हिंदी, 224 संस्कृत और 40 पंजाबी के अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन

      

शिक्षा विभाग ने 1998 की पॉलिसी को बदलकर 2012 में पदोन्नति के लिए नई पॉलिसी जारी की। इसके अनुसार 2013 में 5,348 अध्यापकों को पदोन्नति दी गई और उन्हें मिडिल हेड बना दिया गया। इसके विरोध में वंचित पात्र मुख्य अध्यापकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने शिक्षा विभाग से जवाब तलबी की कि क्या उन्हें 2012 की पॉलिसी के अनुसार ही पदोन्नति दी गई है। इस पर सरकार ने 1998 की पॉलिसी को भी बीच में शामिल करने की बात कही। इस पर कोर्ट ने नियम पूरा न करने वाले मिडिल हेड की लिस्ट को खारिज करने के आदेश जारी कर दिए। कोर्ट का आदेश आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी तुरंत प्रभाव से मिडिल हेड को रिवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन




ऐसे गिरी गाज:
पॉलिसी के अनुसार पात्र मास्टर्स को बीए तथा बीएड में 50 प्रतिशत अधिक अंक होने चाहिए थे, जो कि 1420 मास्टर्स के नहीं थे। जिसके चलते उन्हें वापस मूल पदों पर भेजने के आदेश दिए हैं। इसी तरह भाषा अध्यापकों को जो विशेष वेटेज दी गई थी, उसका प्रावधान 2012 की पॉलिसी में न होने के कारण 561 मिडिल हेड को भी वापस उन्हीं पदों पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये मिडिल हेड हुए रिवर्ट:
गुरदर्शन सिंह पिरथला, शाम चंद्र लाली, सुरेंद्र सिंह सुलीखेड़ा, महाबीर प्रसाद सैनी भिरड़ाना, बिमला रानी रतिया, राजेंद्र कुमार रतिया, रघुनाथ मेहता ढ़ाणी ईसर, राकेश कुमार डांगरा, राजेंद्र कुमार बोसवाल, सुषमा रानी टोहाना, हरीश चंद्र चौबारा, कैलाश चंद्र धांगड़, राजकुमार बलियाल, ईकबाल आहुजा बोसवाल, राजीव कुमार बीघड़, मदन मोहन गोरखपुर,जरीना भूना, राजेंद्र सिंह गोरखपुर, राजरानी रतिया, कमलेश रतिया, सुनील कुमार हिजरावां खुर्द, कंवलजीत सिंह हमजापुर, महेंद्र सिंह धांगड, राजसिंह ढ़ाणी ईसर,धर्मपाल हसंगा, जगदीशर चंद्र भीमेवाला, तेंद्र कुमार भूथनकलां, कुलदीप सिंह भिरड़ाना, राजकुमार इंदाछुई, अजय कुमार भूना, सुषमा रानी भोडिया खेड़ा इसके अलावा 21 भाषा अध्यापकों के नाम शामिल हैं।





सरकार ने मिडिल हेड को रिवर्ट करने के जो आदेश दिए हैं, उसमें पूर्ण योग्य मास्टर भी प्रभावित हुए हैं। विभाग ने कोर्ट में सही ढंग से पैरवी की होती, तो यह स्थिति पैदा न होती। इसलिए यह आदेश वापस लिए जाएं। इसी मामले को लेकर प्रभावित मिडिल हेड और एसोसिएशन की एक बैठक जींद में बुलाई गई है।
           रामेश्वर मताना
         जिला प्रधान हरियाणा, मास्टर वर्ग एसोशिएसन




शिक्षा विभाग की तरफ रिवर्ट किए गए मिडिल हेड की सूची जारी कर दी गई है। इसमें करीब फतेहाबाद के 53 मिडिल हेड शामिल हैं।
      दयानंद सिहाग
      डिप्टी डीईओ फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed