फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teacher lost Rs 10 lakh in the greed of earning money sitting at home, case registered

Fatehabad News: शिक्षक ने घर बैठे कमाने के लालच में 10 लाख रुपये गंवाए, केस दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teacher lost Rs 10 lakh in the greed of earning money sitting at home, case registered
फतेहाबाद। निजी स्कूल के शिक्षक ने ठगों की बातों में आकर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कमीशन कमाने के चक्कर में 10 लाख रुपये की राशि गवां दी। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रतिया के गांव लाली निवासी राजकुमार ने बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षक है। 27 अक्तूबर को उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि अगर आप वर्क फ्रॉम होम काम करेंगे तो कमीशन मिलेगा। उसके बाद उसके वाट्सअप नंबर पर लिंक भेजा गया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो एक एप डाउनलोड हो गई और उसका खाता बन गया, जिसमें राशि शून्य दिखने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद उसे उक्त खाते में दो हजार रुपये डालने के लिए कहा गया। दो हजार रुपये डालते ही उसके खाते में 2800 रुपये दिखाई दिए। उसे पांच हजार रुपये डालने के लिए कहा गया। उसने जमा करवा दिए तो खाते में 10080 रुपये दिखाई दिए। इसके बाद उसे 26 हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने राशि जमा करवा दी और निकालनी चाही तो नहीं निकली और कहा गया कि 98 हजार रुपये डालने पड़ेंगे तभी निकाल सकते हैं। इसके बाद 1,88,000, फिर 2,90,000 हजार डलवाए गए। इस तरह उससे ठगों ने 10,09,700 रुपये भरवा लिए। जब उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed