फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tau convicted of indecent act with a minor, imprisoned for four years

Fatehabad News: नाबालिग से अश्लील हरकत करने के दोषी ताऊ को चार साल की कैद

Tue, 14 Mar 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tau convicted of indecent act with a minor, imprisoned for four years
फतेहाबाद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने के दोषी लड़की के रिश्ते में लगने वाले ताऊ को चार साल की कैद व तीन हजार रुपये जुर्माने की सुनाई है। इस मामले में भूना थाना पुलिस ने 30 जून 2022 को भूना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान उसका ताऊ घर आया और उसकी बेटी से अश्लील हरकत की। इस मामले में भूना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत करने व पॉक्सो एक्ट की धारा आठ के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को सात जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोषी को चार साल की कैद व तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed