फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Target to plant eight lakh saplings this year to increase forest area in the district

Fatehabad News: जिले में वन क्षेत्र बढ़ाने लिए इस साल आठ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Target to plant eight lakh saplings this year to increase forest area in the district
फतेहाबाद। फतेहाबाद में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए वन विभाग ने कवायद आरंभ कर दी है। वन विभाग ने पहले ही नर्सरियों में पौधे तैयार करने और पौधरोपण के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इस साल जिले में 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है और पहले चरण में 4 लाख पौधे लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग की वनीय विंग भी भूना रोड पर पौधरोपण अलग से करेगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद में वनक्षेत्र पूरे प्रदेश में सबसे कम है। यह 2538 वर्ग किलोमीटर हिस्सों में फैला हुआ है। खासतौर पर वन विभाग की जमीन पर ही वनक्षेत्र है। ऐसे में इस बार वनक्षेत्र को बढ़ाने व जिले में हरियाली लाने के लिए वन विभाग ने मेगा प्लान बनाया है। इस बार वन विभाग ने वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से फतेहाबाद से भूना तक 19 किलाेमीटर क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। फतेहाबाद में हरे भरे पौधे लगाने के लिए वन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग ने फिलहाल तीन क्षेत्रों में पौधे लगाने व नर्सरी की मरम्मत के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं। इन टेंडरों के खुलने के बाद पहले चरण में पौधरोपण का कार्य आरंभ किया जाएगा और पहले चरण में करीब 4 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। ज्ञात रहे कि पिछले साल वन विभाग ने जिले में 7 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया था, लेकिन बाढ़ की वजह से 2 लाख के करीब पौधे पानी में बह गए थे। इस बार इन पौधों की पूर्ति करने के लिए विभाग पहले से ही तैयार है। इस बार 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


रतिया, ब्राह्मणवाला व फतेहाबाद के लिए टेंडर जारी

वन विभाग ने पौधरोपण करने के लिए रतिया, फतेहाबाद व ब्राह्मणवाला क्षेत्र के लिए टेंडर जारी किए हैं। रतिया में बाढ़ के कारण पौधों को अधिक नुकसान हुआ था, यहां पर पौधरोपण के लिए 73 लाख 47 हजार 950, ब्राह्मणवाला में 50 लाख 54 हजार 115 तथा फतेहाबाद में 44 लाख 46 हजार 686 रुपये का टेंडर जारी किया है। टेंडर पूरे होने के बाद संबंधित एजेंसी को पौधरोपण का कार्य दिया जाएगा और बाद में उनको पौधे सरकारी नर्सरियों से वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फतेहाबाद की नर्सरी की भी होगी मरम्मत

फतेहाबाद में स्थित वन विभाग की सरकारी नर्सरी की भी मरम्मत होगी। इसके लिए विभाग ने 27 लाख 57 हजार 235 रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत सरकारी नर्सरी में नई पौध तैयार करने, नर्सरी में खाद आदि का प्रबंध करने व नर्सरी के रखरखाव का जिम्मा दिया जाएगा।


कोट



फतेहाबाद में पहले चरण में 4 लाख पौधे इस सीजन में लगाए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जिसमें पौधरोपण के साथ-साथ नर्सरियों में होने वाले कार्य भी करवाए जाएंगे। मानसून सीजन में इस बार 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और इसकी अनुमति के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है।

-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed