फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Target made ??five petrol pumps, three looting

पांच पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, तीन पर लूटपाट

Tue, 14 Oct 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
कार सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने रविवार रात पुलिस की चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के दावों को धता बता जमकर उत्पाद मचाया। रतिया के पांच पेट्रोल पंपों पर पिस्तौल व तेजधार हथियारों की नोक पर लूटपाट की। बदमाश पेट्रोल पंप के कारिंदों को घायल कर रस्सियों से बांधकर फरार हो गए।
विज्ञापन


लूटपाट की सूचना पंप के प्रबंधकों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने रात को ही जिले की नाकाबंदी कर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पंप मालिकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

हड़ौली गांव स्थित नीलकंठ फिलिंग स्टेशन पर एक सफेद कार में करीब आधा दर्ज नकाबपोश युवक पहुंचे और वहां पहुंचते ही पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं। पंप पर कार्यरत कारिंदे रोशन लाल व राधेश्याम की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उनसे 35 हजार रुपये की नकदी छीन ली। लुटेरों ने कारिंदों से मारपीट करते हुए गाड़ी में जबरन तीन हजार का तेल भी डलवा लिया। जाते जाते लुटेरे दोनों कारिंदाें को पीटने और रस्सियों से बांधने के बाद उनका मोबाइल छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना चंदों गांव स्थित बराड़ किसान सेवा केंद्र में रात करीब बारह बजे हुई। यहां पहुंचे कार सवार बदमाशों ने कमरों के कांच के दरवाजे को तोड़ दिया। लुटेरों ने वहां पर चौकीदार मलकीत सिंह को जमकर पीटने के बाद उससे गल्ले की चाबी छीन ली। गल्ले में रखे सात हजार रुपये निकाले के बाद बदमाश मलकीत को बाथरूम में बंद कर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। तीसरी घटना करीब एक बजे सरदार ज्ञान सिंह पेट्रोल पंप सहनाल में हुई। जहां कार सवार बदमाशों ने कारिंदों से पिस्तौल के बल पर दस हजार की नकदी व मोबाइल छीन लिया। बदमाश जाते जाते दोनाें की पिटाई करने के बाद उन्हें रस्सियों से बांध गए। 


अन्य घटना में अज्ञात लुटेरों ने फतेहाबाद थाना के अंतर्गत आने वाले गांव बहबलपुर व गुरुसर में भी पेट्रोल पंपों पर पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने का प्रयास किया, लेकिन कारिंदाें व आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर भाग गए। सूचना मिलने पर रतिया और जिले की पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। रतिया पुलिस ने हड़ौली के पंप कारिंदे रोशन लाल की शिकायत पर आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट करने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर हुई लूटपाट के मामले में रात को ही नाकाबंदी शुरू कर दी गई। शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले युवकों को काबू कर लिया जायेगा।


पुलिस प्रशासन के दावे हुए फेल
चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह नाके लगाए हुए हैं। बिहार पुलिस व सीआरपीएफ के सहयोग से रतिया के विभिन्न जगहों व अनेक गांवों में नाके लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र को सील किया हुआ है। प्रशासन ने यह दावा किया था कि चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। लेकिन जिस तरह बीती रात कार सवार लुटेरों ने विभिन्न गांवों में पेट्रोल पंपों पर उत्पाद मचाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है, उससे पुलिस प्रशासन के दावे खोखले साबित हुए हैं।



घटना में एक ही गिरोह का हो सकता है हाथ
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित पेट्रोल पंपों पर जिस तरह लूटपाट हुई है, उससे यह साबित होता है कि लुटेरे एक ही गैंग के हो सकते हैं। क्योंकि पेट्रोल पंपों पर घटना के शिकार हुए कारिंदों ने जिस तरह यह बताया है कि लुटेरे सभी जगह सफेद गाड़ी में थे तथा उनकी संख्या सभी पंपों पर आधा दर्जन के करीब ही थी। सभी लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूटपाट को अंजाम दिया था और लूटपाट का समय भी एक क्रमवार रहा। जिससे यह माना जा रहा है कि इन सभी घटनाओं को एक ही गैंग के युवकों ने अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed