फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   System deteriorated on the first day, 7604 students got the vaccine

पहले दिन बिगड़ी व्यवस्था, 7604 छात्रों ने लगवाया टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
System deteriorated on the first day, 7604 students got the vaccine
फतेहाबाद। छात्रों का कोरोना टीकाकरण बुधवार को स्कूलों में शुरू हो गया। विद्यार्थियों को मैसेज भेजकर स्कूलों में बुलाया गया और कोवाक्सिन की पहली डोज लगाई गई। कोरोना टीकाकरण को लेकर कई स्कूलों में पहले दिन व्यवस्था बिगड़ी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीमें देरी से स्कूलों में पहुंची तो कहीं पर छात्रों को टीका लगवाने के लिए तीन-तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा। स्कूलों में शुरू किए गए टीकाकरण शिविर के पहले दिन 7604 छात्रों ने टीकाकरण करवाया। टीकाकरण के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ी लेकिन मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम उपचार दे दिया।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से किशोरों का टीकाकरण आंकड़ा कम था। स्कूलों में शिविर लगाने से टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 जनवरी तक पात्र छात्रों का कोरोना टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 15 से 17 आयु वर्ग में कक्षा नौंवी से लेकर बारहवीं तक के छात्र शामिल है। फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में देखने में आया कि शिविर में शिक्षकों ने सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ लाइनों में खड़ा कर दिया। इसके चलते छात्रों में टीकाकरण को लेकर मारामारी रही। हालात ये थे कि शिक्षक चाहते थे कि पहले उनकी कक्षा के विद्यार्थियों का टीकाकरण पूरा हो जाए। इसके चलते अव्यवस्था रही।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 50 टीमें लगी, मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
स्कूलों में कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमों को लगाया गया। लेकिन बुधवार सुबह से जारी रही बारिश के कारण कई जगहों पर दिक्कत आई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें देरी से स्कूलों में पहुंची, इसके चलते छात्रों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 14 स्कूलों में हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फतेहाबाद के राजकीय कन्या, राजकीय हाई स्कूल भीमा बस्ती, राजकीय मॉडल संस्कृति, पायनियर, स्कॉलर्स कांवेंट, डीएवी, स्प्रिंग बेल्स, बाल भारती, क्रिसेंट, ओम निवास, डेफोडिल्स, बाल वाटिका, सीनियर सेेकेंडरी मॉडल स्कूल, बाल भारती, राजकीय हाई स्कूल बरसीन, राजकीय हाई स्कूल मताना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोड़िया खेड़ा, शांति निकेतन स्कूल में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाए गए।

जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 260
45 से 59 साल 962
18 से 44 साल 3695
15 से 17 साल 7604
कोट
स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर छात्रों का टीकाकरण कर रही है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है और वैक्सीन की भी कोई कमी नहीं है। बुधवार को जिले में 7604 किशोरों का टीकाकरण हुआ है।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन

फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लाइन।

फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लाइन।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed