{"_id":"685d844075cdfb58de0d34cb","slug":"swords-were-used-in-village-musse-ahli-10-people-injured-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136078-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव मुस्सेअहली में चली तलवारें, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव मुस्सेअहली में चली तलवारें, 10 लोग घायल
Thu, 26 Jun 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल
फतेहाबाद। मेले में हुई कहासुनी की रंजिश में गांव मुस्सेअहली में दो पक्ष वीरवार दोपहर को आपस में भिड़ गए। घटना में एक पक्ष के सात लोग घायल हुए है, जिसमें से पांच को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए है।
एक पक्ष पर तलवारों और पत्थरों से हमला करने का आरोप है। मामले में वीडियो भी सामने आई है जिसमें एक पक्ष के लोग पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। अस्पताल में उपचाराधीन सुखा सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गांव हिजरावां कलां में बाबा खैरदीन का मेला था। इस मेले में लंगर का भी आयोजन हुआ था।
मेले के दौरान कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे, इसको लेकर रोका गया। इसी बात को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिश रख ली। विवाद होने की आशंका के चलते हांसपुर चौकी में शिकायत दी गई थी। इसी बारे में शाम को पंचायत होनी थी। इससे पहले दोपहर को एक पक्ष के लखबीर सिंह अपनी दुकान पर आया था। इस दौरान आरोपी आए और तलवार और पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने गुरजिंद्र सिंह, गुरतेज सिंह, अंग्रेज सिंह, मेजर सिंह और जितेंद्र सिंह को भी जख्मी कर दिया। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
यहां से लखबीर सिंह, गुरतेज सिंह, अंग्रेज सिंह, मेजर सिंह और जितेंद्र सिंह को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।