{"_id":"60e9e69a8ebc3ebb4d70b3f5","slug":"swallowed-poison-for-not-returning-rs-5-lakh-ruppes-fatehabad-news-rtk6170568124","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के 5 लाख रुपये न लौटाने पर निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार के 5 लाख रुपये न लौटाने पर निगला जहर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल के वार्ड नंबर 10 नायक बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने उधार दिए गए 5 लाख लाख रुपये न लौटाने से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक की पत्नी ने उसे मरने के लिए उकसाने के आरोप में बस्ती के ही चार लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नायक बस्ती निवासी कमलेश ने कहा कि उसका पति कृष्ण उर्फ गोकुल ने करीब दो महीने पहले सतगुरु उर्फ सेठी पुत्र महेंद्र वासी नायक बस्ती जाखल को 5 लाख रुपये उधार दिये थे। आरोप है कि पति ने उधारी के रुपये सतगुरु उर्फ सेठी से वापस करने की कई बार मांग की, लेकिन सतगुरु उर्फ सेठी ने रुपये वापस नहीं दिए। जिस बारे मेरे पति ने मेरे को पहले भी कई बार बताया कि मैं उधारी के पैसों के लिए चक्कर काट-काट कर तंग आ गया हूं। उसका पति बीते दिन जब उनके घर अपने रुपये मांगने गया तो सतगुरु उर्फ सेठी, उसके पिता महेंद्र, उसकी पत्नी अमन व मां भतेरी ने उसके रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उक्त चारों ने उसे बेइज्जत कर धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया व उसे मरने के लिए उकसाया, जिसके बाद उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अग्रोहा मेडिकल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोट
पुलिस ने मृतक कृष्ण उर्फ गोकुल की पत्नी के ब्यानों पर चार लोगों के खिलाफ धारा 306 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-विजेंद्र, एसएचओ, जाखल पुलिस थाना।