फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Swachh survey started, the team went to the toilets and took feedback from the people

Fatehabad News: स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू, लोगों से लिया फीडबैक

Thu, 27 Mar 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Swachh survey started, the team went to the toilets and took feedback from the people
फतेहाबाद में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निरीक्षण करती हुई टीमस्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को जांचने के लिए वीरवार को केंद्र से स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम पहुंच गई। टीम के आते ही नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


टीम ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों, डंपिंग प्वाइंट, कचरा उठान व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों में जाकर लोगों का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान टीम को सार्वजनिक शौचालयों में कहीं टूंटी टूटी मिली तो कहीं यूरिन प्वाइंट की सुरक्षा दीवार गायब मिली। हालांकि टीम को शहर में सफाई व्यवस्था ठीक मिली। डंपिंग प्वाइंट पर कचरा नहीं मिला और डस्टबिन लगे हुए मिले। नगर परिषद ने पिछले सप्ताह ही भूना से डस्टबिन मंगवाकर लगवाए हैं। वहीं टीम को शहर में कई जगहों पर बेसहारा पशु नजर आए।
विज्ञापन


-

भूना, जाखल और रतिया में भी होगा निरीक्षण

नगर परिषद के सफाई ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी वीरवार को पूरा दिन छह सदस्यीय टीम को निरीक्षण करवाने में जुटे रहे। अधिकारियों की माने तो भूना, जाखल, रतिया, टोहाना में भी इसी सप्ताह निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

अब जाने छह सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम

शहर
2023
2022 2021 2020 2019 2018

फतेहाबाद 42
13 27 30 177 191

टोहाना 84
21 60 26 329 289

भूना 174
116 178 105 399 172

रतिया 142
62 130 137 984 572

जाखल 375
303 552 000 000 000

-

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर टीम आई हुई है और फील्ड में निरीक्षण जारी है। जिले में इस बार पहले से भी बेहतर प्रयास किए गए हैं। उम्मीद है अच्छी रैंक आएगी।

- कुमार सौरभ, सिटी टीम लीडर, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed