{"_id":"5e6fc6798ebc3ea7f62d5528","slug":"suspected-mother-daughter-corona-returned-from-dubai-sent-samples-filed-in-isolation-ward-fatehabad-fatehabad-news-rtk5471549130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से लौटी मां-बेटी कोरोना संदिग्ध, सैंपल भेजे, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से लौटी मां-बेटी कोरोना संदिग्ध, सैंपल भेजे, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में स्क्रीनिंग के दौरान मां-बेटी कोरोना वायरस संदिग्ध पाई गई। दोनों ही कुछ दिन पहले दुबई से आई थी। दोनों फीजिशियन के पास जांच करवाने के लिए पहुंची तो खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करके सैंपल लिए गए। डॉक्टरों को कहना है कि फिलहाल दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है अगर जाना चाहते हैं तो इन्हें घर पर भी आइसोलेट किया जा सकता है।
मामले के मुताबिक फतेहाबाद शहर निवासी 45 वर्षीय महिला और उसकी बेटी दुबई अपने बेटे के पास गई थी। दोनों 8 मार्च को वापस घर लौटी थी। इसके बाद दोनों में खांसी, जुकाम की दिक्कत हुई। दोनों नागरिक अस्पताल में फिजिशियन के पास पहुंची। यहां पर दुबई की हिस्ट्री और लक्षण को देखते हुए विभाग ने दोनों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। अब तक विभाग पांच संदिग्ध मरीजों के सैंपल लैब में जांच में लिए भेज चुका है।
वर्जन
दो सैंपल सोमवार को जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करके सैंपल लिए गए हैं। घर में भी दोनों को आइसोलेट किया जा सकता है।
- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।