फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sushma and Sandeep top the 5,000-meter race at Bhuna's Government College sports competition

Fatehabad News: 5 हजार मीटर दौड़ में सुषमा व संदीप अव्वल, भूना के राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता

Wed, 11 Feb 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sushma and Sandeep top the 5,000-meter race at Bhuna's Government College sports competition
भूना कॉलेज में विजेताओं के साथ उपायुक्त व अन्य। 
भूना। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार से शुरू हुई 8वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और न्यूक्लियर पावर प्लांट गोरखपुर के सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट के चेयरमैन अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ज्यानी ने बताया कि लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में छोटी देवी प्रथम, मुस्कान द्वितीय, रिंकी तृतीय, 400 मीटर दौड़ में छोटी देवी प्रथम, बंटी देवी द्वितीय, स्नेहा तृतीय और 5 हजार मीटर में सुषमा प्रथम, गोला फेंक में स्नेहा प्रथम, छोटी देवी द्वितीय रही। वहीं, लड़कों के वर्ग में 400 मीटर दौड़ में दिनेश प्रथम, संदीप द्वितीय, प्रिंस तृतीय, 5 हजार मीटर दौड़ में संदीप प्रथम, डिस्कस थ्रो में संदीप प्रथम, अनमोल द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. विवेक भारती ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ज्यानी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर जीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र शर्मा, एपीआरओ नरेंद्र सोनी, जितेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, डॉक्टर छोटू राम और प्रोफेसर राजबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed