फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Survey of 1388 families with less than 25 thousand annual income completed

25 हजार सालाना आय से कम वाले 1388 परिवार का सर्वे हुआ पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Survey of 1388 families with less than 25 thousand annual income completed
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी महावीर कौशिक। - फोटो : Fatehabad
लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर उपायुक्त महावीर कौशिक ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों में जिनकी आय 25 हजार रुपये सालाना है, उनको गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू की गई है। इसके पहले चरण में 1883 परिवारों को लाभ दिया जाना है, इसमें से 1388 परिवारों का सर्वे पूरा हो चुका है। शेष बचे 495 परिवारों का सर्वे भी जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लाभपात्रों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। इस कार्य में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कोताही न बरतें। योग्य लाभपात्रों को शत प्रतिशत योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में 1883 के अलावा अगर और कोई गरीब परिवार मिलता है, तो उसे भी योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, चिनार चहल, सीटीएम अंकिता वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनीता सोखी, डीएसडब्ल्यूओ इंद्रा यादव, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीडीएएच डॉ. काशीराम, डीआईओ सिकंदर, जिला कल्याण अधिकारी लालचंद बिश्नोई, पीओ आईसीडीएस राजबाला, रेडक्रॉस सचिव नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को 12 जोन में बांटा
उपायुक्त ने बताया कि योजना के सही क्रियान्वयन को लेकर पूरे जिले को 12 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के लिए एक-एक कमेटी गठित की गई है। ग्रामीण क्षेत्र को सात जोन तथा शहरी क्षेत्र में पांच जोन बनाए गए हैं। गठित जोनल कमेटियों में उन विभागों के अधिकारी शामिल किए गए हैं, जिनके माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सूची में शामिल गरीब लोगों की आय एक लाख रुपये वार्षिक तक ले जाने तथा इसके बाद इन परिवारों की आय को एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed