फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Support given to farmers

हमने किसी से बंद कमरे में बातचीत नहीं की, किसानों को खुला समर्थन दिया: सैलजा

Fri, 22 Jan 2021 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Support given to farmers
लघु सचिवालय के बाहर किसानों के धरने पर पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा। - फोटो : Fatehabad
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का कहना है कि हमने किसी से भी बंद कमरे में बातचीत नहीं की है। किसानों के आंदोलन को खुला समर्थन दिया है। किसान नेताओं से भी खुले मंच पर बातचीत की है। आंदोलन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ खुले मन से खड़े हैं और हर कदम पर उनका साथ दे रहे हैं। धीरे धीरे भाजपा सरकार की सच्चाई पूरी तरह जनता के सामने आ चुकी है। हर वर्ग अब इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा शुक्रवार को लघु सचिवालय के गेट के पास चल रहे किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंची थी। करीब आधे घंटे तक कुमारी सैलजा ने किसानों के साथ बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी के निधन पर भी शोक जताया।
विज्ञापन

खुद के विधायक कर रहे सरकार का विरोध : कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में उनके खुद के विधायक सरकार का विरोध कर रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर विधायकों के अलग अलग मन बने हुए हैं। दबी जुबान में कई विधायक तो केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों का विरोध भी कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि यह गठबंधन सरकार पूरे पांच साल चल पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजहठ में जनता के हितों को भूल चुकी है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की जमीन बेचने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च निकालना किसानों का अधिकार : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किसानों के ट्रैक्टर मार्च का समर्थन किया है। उनका कहना है कि दिल्ली में जाकर ट्रैक्टर मार्च निकालना किसानों का अधिकार है इसलिए किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। एक बात साफ है कि जिस शांतिप्रिय ढंग से किसानों और मजदूरों ने यह प्रदर्शन आगे बढ़ाया है, पूरी दुनिया में इस तरह की मिसाल नहीं मिल सकती। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा पूनिया, को ऑर्डिनेटर अरविंद शर्मा, मंगतराम लालदास, सुधीर गोदारा, आरडी गिजरोइया, बलविंद्र रतिया, दलबीर सिहाग, रामतीर्थ बैनीवाल, कपिल पूनिया सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed