{"_id":"66df4a8ecd9304f233096ec4","slug":"sunita-has-borrowed-one-crore-rupees-from-her-daughter-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-122113-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सुनीता ने अपनी बेटी से लिए हुए हैं एक करोड़ रुपये उधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सुनीता ने अपनी बेटी से लिए हुए हैं एक करोड़ रुपये उधार
Tue, 10 Sep 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
रतिया। रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की संपत्ति पांच साल में दोगुना हो गई है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान दिए हलफनामे में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नीवा से एक करोड़ रुपये उधार लिए हुए हैं।
इसके अलावा उनके पास 2 लाख नकदी, बैंकों में 98 लाख, डेढ़ किलो सोना, 7 किलो चांदी सहित 1 करोड़ 18 लाख के गहनों सहित कुल 2 करोड़ 21 लाख रुपये की चल संपत्ति बताई है। हलफनामे के अनुसार उनके पति राजेश के पास चल संपत्ति एक करोड़ 17 लाख है। इस दौरान सिरसा की सांसद होते हुए सिरसा के सेक्टर 20 में 46 लाख रुपये कीमत का घर भी लिया। पांच सालों में उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 8 करोड़ 24 लाख रुपये हो गई। इसमें 3 करोड़ 18 लाख रुपये का लोन भी है।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया था कि उनके पास दो लाख की नकदी, बैंकों में 60 लाख, 950 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी सहित 93 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा गुरुग्राम में सेक्टर 66 में 19 लाख रुपये कीमत की कॉमर्शियल बिल्डिंग और गुरुग्राम के सेक्टर 41 में 93 लाख कीमत की रिहायशी बिल्डिंग सहित 9 करोड़ 9 लाख रुपये की कुल अचल संपत्ति है। उनके पति राजेश दुग्गल के पास 34 लाख के गहनों सहित कुल 68 लाख की संपत्ति बताई गई। साल 2019 में सुनीता दुग्गल ने 25 लाख का लोन भी लिया हुआ था।