फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sunil's last rites performed in a sad atmosphere

Fatehabad News: गमगीन माहौल में सुनील का अंतिम संस्कार

Sun, 27 Jul 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sunil's last rites performed in a sad atmosphere
गांव नांगला में मृतक सुनील के घर विलाप करती महिलाएंसंवाद
समैन। शनिवार को सिरसा से नेत्रहीन भाई को संयुक्त पात्रता परीक्षा दिलवाकर लौट रहे सुनील की मौत से गांव नांगला में मातम पसरा हुआ है। मृतक सुनील का रविवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गांव नांगला निवासी 25 वर्षीय सुनील अपने नेत्रहीन भाई वीरेंद्र को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) उसका केयर टेकर बनकर मदद करने गया था। शनिवार दोपहर को परीक्षा के बाद दोनों भाई सिरसा से बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव पिरथला के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में सुनील की मौत हो गई, वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


-

ग्रामीणों ने बताया अच्छा लड़का था सुनील।

भाई अभिषेक ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार बेहोश हो रही है। सुनील दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपने परिवार का बड़ा सहारा था। पत्नी पूजा आठ महीने की गर्भवती है। नेत्रहीन भाई वीरेंद्र की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed