फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Suman takes command of village Kata Khedi, Suresh becomes Sarpanch of Sulikheda

Fatehabad News: गांव काता खेड़ी की कमान सुमन को, सूलीखेड़ा के सरपंच बने सुरेश

Sun, 15 Jun 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Suman takes command of village Kata Khedi, Suresh becomes Sarpanch of Sulikheda
गांव काताखेड़ी में उपचुनाव में विजेता महिला सरपंच सुमन कौर अपने परिवर के साथ। संवाद
फतेहाबाद/भट्टू कलां। जिले में खाली पड़े पंचायत पदों पर रविवार को उपचुनाव संपन्न हो गए। इसमें सरपंच पद में गांव काता खेड़ी से सुमन कौर 164 मतों से और गांव सूलीखेड़ा में सुरेश कुमार 190 वोटों से विजयी हुए।
विज्ञापन

वहीं गांव जांडवाला बागड़ व ढाबीखुर्द में ब्लॉक समिति के उपचुनाव में गोविंद विजयी हुए। वहीं उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 तक जारी रहा। इसके तुरंत बाद मतदान केंद्र में ही मतगणना कर चुनाव के नतीजे घोषित किए गए।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 6 सरपंच, 43 पंच और 1 ब्लॉक समिति के पद के लिए उपचुनाव होना था। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई से लेकर 30 मई तक जारी की गई थी। जिले के 11 पंच पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दर्ज नहीं करवाया, जिसमें गांव ढाणी चाननराम, दहमन, नहला, ढाणी बिंजालांबा, चिंदड़, रत्ताथे, नखाटिया, बिढ़ाई खेड़ा, और गांव ठरवी वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे उपचुनाव के नतीजे

- गांव काता खेड़ी में कुल मतदाता 612 है, जिसमें से 531 मत पोल हुए। इसमें से सरपंच पद प्रत्याशी कुलदीप कौर को 183 तथा सुमन कौर को 347 वोट मिले। सुमन कौर 164 मतों से विजयी घोषित हुई है।

- गांव सूलीखेड़ा में सरपंच पद के लिए कुल 1647 वोटों में से 1308 वोट पोल हुए। जोकि कुल वोट का 79.4 प्रतिशत रहा। सरपंच पद के इस चुनाव में सुरेश कुमार 190 वोटों से जीते। वहीं सरपंच पद के अन्य प्रत्याशियों राजेश पुत्र इन्द्राज को 276 वोट, राजेश पुत्र महादेव को 360, सतपाल को 114, सुरेश कुमार को 550 वोट मिले जबकि 8 वोटों नोटा को मिले।

- जांडवाला बागड़ से पंचायत समिति सदस्य के हुए चुनाव में कुल 3388 वोटों में से 1934 वोट ही पोल हुए, जोकि 57 प्रतिशत रहा। इस पंचायत समिति सदस्य के वार्ड संख्या 17 से गोविंद ने 1015 वोटों से विजय हासिल की है। गोविंद को 1460 वोट व पंकज शर्मा को 445 वोट मिले, जबकि नोटा को 29 वोट मिले हैं।

- नागपुर खंड के गांव खूनन में पंच के पद पर उपचुनाव हुआ है। जिसमें वार्ड 2 में कुल मतदाता 198 है, जिसमें से 180 वोट पोल हुए। विजेता बलजीत सिंह को 95 वोट और कुलदीप सिंह 85 वोट मिले।


- रतिया खंड के गांव लधुवास वार्ड नंबर 7 में कुल वोट 223, जिसमें से 119 वोट पोल हुए हैं। सूबा सिंह 105 मत लेकर विजयी हुए हैं। वहीं गुरसेवक सिंह को वोट 14 मिले हैं।

गांव काताखेड़ी में उपचुनाव में विजेता महिला सरपंच सुमन कौर अपने परिवर के साथ। संवाद

गांव काताखेड़ी में उपचुनाव में विजेता महिला सरपंच सुमन कौर अपने परिवर के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed