फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Subhash Barala's stature in the government increased again

Fatehabad News: फिर बढ़ा सुभाष बराला का सरकार में कद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Subhash Barala's stature in the government increased again
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और जिले के बड़े नेता सुभाष बराला का कद बढ़ाया है। मुख्यमंत्री की पसंद होने की वजह से उन्हें सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के साथ-साथ हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन की नई जिम्मेदारी दी गई है। बराला इस प्राधिकरण के जरिये केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं काे अधिक से अधिक लोगों को फायदा दिलाने का प्रयास करेंगे।गौरतलब है कि साल 2019 के चुनाव में प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से हारने के बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुभाष बराला को अपनी सरकार में रखा। उन्हें सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई। अब एक और चेयरमैनी मिलने से सुभाष बराला को और सशक्त किया गया है। भाजपा नेता सुभाष बराला और जजपा की टिकट पर टोहाना से जीतकर विधायक और फिर पंचायत मंत्री बने देवेंद्र सिंह बबली के बीच 36 का आंकड़ा है। दोनों गठबंधन होने के बावजूद राजनीतिक मंचों पर भी एक साथ नजर नहीं आते हैं। अनेक बार पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली की ओर से सुभाष बराला के खिलाफ बयानबाजी की गई हैं जबकि बराला भी समय-समय पर अपने सियासी तीर छोड़ते रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


जाट समाज को महत्व देने का संदेश
ओमप्रकाश धनखड़ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के बाद किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन के तौर पर सुभाष बराला की नियुक्ति से जाट समाज को भी महत्व देने का संदेश दिया गया है। प्रदेश में बड़े स्तर पर किसान वर्ग में जाट समाज शामिल हैं। ऐसे में किसान कल्याण प्राधिकरण की योजनाओं के जरिये जाट समाज को लाभ दिलाकर भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


कोट
केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। किसानों के हित में निर्णय लेना तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है। मैं पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष बराला, नवनियुक्त चेयरमैन, हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed