फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students wrote strange answers in the answer sheet in Haryana Board exam

हरियाणा: पेपर में छात्रा ने लिखा- पास कर देना, वरना पापा शादी करा देंगे, एक छात्र ने की हद पार, पढ़िए क्या-क्या लिख कर आते हैं बच्चे...

Sun, 15 May 2022 02:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 May 2022 02:30 AM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने अजीबोगरीब जवाब लिख रखे हैं। एक छात्र ने तो हद पार कर दी। उत्तर में लिखा कि मैडम जी अपनी बेटी से मेरी फ्रेंडशिप करवा दो।

विज्ञापन
Students wrote strange answers in the answer sheet in Haryana Board exam
पेपर में लिखे गए जवाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में ली गई 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के पेपर की इन दिनों मार्किंग चल रही है। परीक्षार्थियों ने इस बार अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तरों के बजाय ऐसी बातें लिखी हैं, जिनको देखकर मार्किंग देने वाले अध्यापक भी हैरान हो गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में जहां एक छात्रा ने गुहार लगाई है कि पास कर देना, अन्यथा उसके मम्मी-पापा उसकी शादी करवा देंगे। वहीं, एक छात्र ने तो हदें पार कर दीं, उसने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिख दिया कि मैं अच्छा लड़का हूं, मैडम जी आपकी बेटी से मेरी फ्रेंडशिप करवा दो।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर दो माह पूर्व हुई परीक्षाओं के बाद अब परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग का काम चल रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तरों के अलावा कई अजीबोगरीब बातें भी सामने आई हैं। 12वीं की परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका में एक प्रश्न के जवाब में लिखा है कि सर मेरी लाइफ में बहुत प्रॉब्लम चल रही हैं, बहुत कुछ गलत चल रहा है, अपने घबराने की वजह से बहुत परेशान हूं, पापा ने कहा है कि यदि अच्छे नंबरों से पास नहीं हुई तो शादी कर देंगे।
विज्ञापन


जिस माहौल में रहती हूं, वह कुछ खास नहीं है। बचपन से ही मुझे खेल में रुचि रही है, पढ़ने का तो सोचा ही नहीं। उसका सपना आर्मी में जाने का है। एक बार उसके स्कूल में एक अध्यापक आए और उन्होंने उससे पूछा कि तुम जीवन में क्या बनना चाहती हो, तो जवाब दिया था कि मैं आर्मी में जाना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने लिखा है कि अध्यापक ने उसे कहा था कि जीवन में सपने लेना अच्छी बात है और इनको अचीव भी करो, लेकिन मेरी जिंदगी में ऐसा नहीं हुआ। इसी छात्रा ने उत्तर में लिखा कि उसकी मां सौतेली है, पिता दारू पीते रहते हैं, उन्होंने बहुत दुख दिया है, मुझसे बर्ताव अच्छा नहीं है और न ही मां अच्छा बर्ताव करती है।
 
अपनी समस्या लिखते-लिखते भर दिए दो पेज
छात्रा ने अपनी समस्या को लिखते हुए दो पेज भर दिए। दूसरे पेज पर भी उसने अपनी सौतेली मां और पिता के बारे में लिखा है। छात्रा ने लिखा कि उसने भगवान के अलावा किसी से कुछ नहीं मांगा, आज वह अपनी जिंदगी मांग रही है। अगर कुछ न हुआ तो सुसाइड कर लूंगी। सर, मेरी हेल्प कर दो, मैं अपना सपना पूरा करूंगी। मेरे पिता ने मुझे कहा है कि अगर 75 फीसदी अंक लेकर नहीं आई तो तेरी शादी करवा देंगे। मेरे पिता को 75 फीसदी का पता ही नहीं है, वह केवल गुड वर्ड ही जानते हैं।
 
छात्र ने की हदें पार
वहीं एक अन्य छात्र ने तो हद ही कर दी है। उसने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि मैं बहुत अच्छा लड़का हूं, मैडम जी पास कर दियो जी ओके, फ्रेंडशिप करवा दो अपनी बेटी के साथ ओके। ऐसे उत्तरों को देखकर मार्किंग करने वाले अध्यापकों ने बोर्ड के उच्चाधिकारियों से ऐसे परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

 

बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम चल रहा है। कई विद्यार्थियों ने अनावश्यक बातें भी उत्तर पुस्तिका में लिखी हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों तक भी बात पहुंचाई गई है। - दयानंद सिहाग, डीईओ, फतेहाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed