{"_id":"69ea70c198b78ff5c905dc50","slug":"students-were-made-aware-about-cyber-crime-and-drug-abuse-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152577-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विद्यार्थियों को साइबर क्राइम व नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विद्यार्थियों को साइबर क्राइम व नशे के खिलाफ किया जागरूक
Fri, 24 Apr 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंदड़ में वीरवार को साइबर क्राइम पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान एएसआई सुनीता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते कहा डिजिटल युग में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और साइबर बुलिंग जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उसके भविष्य, शिक्षा और परिवार पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलकूद और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया।