{"_id":"68ee8f75ba96720e400050af","slug":"students-were-encouraged-to-celebrate-a-pollution-free-diwali-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142085-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया
Tue, 14 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
भूना। त्योहारी सीजन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक बी. दीपक खटकड़ की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने की जबकि संचालन एनएसएस प्रभारी राजकुमार सुथार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ दिलाई गई। पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई।
खटकड़ ने कहा कि त्योहारों के दौरान खासकर दिवाली पर पटाखों का अत्यधिक उपयोग हमारे पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर असर डालता है। पटाखों से निकलने वाला धुआं न केवल वायु को प्रदूषित करता है बल्कि इससे सांस की बीमारियां, अस्थमा, आंखों में जलन और दिल से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को सिर्फ विद्यालय तक सीमित न रखें, बल्कि समाज में भी इसका प्रचार करें।