फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students showing interest for admission in IGNOU

Fatehabad News: इग्नू में दाखिले के लिए रुचि दिखा रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Students showing interest for admission in IGNOU
फतेहाबाद के राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में इग्नू स्टडी सेंटर में विद्या​​र्थियों को
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में रेगुलर दाखिलों के लिए बेशक स्थिति अच्छी नहीं है। कई संकायों में हालात ये है कि 70 से 80 फीसदी तक सीटें खाली हैं। वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के तहत दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी रूचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थी साथ ही अपनी नौकरी, व्यवसाय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं। इससे उन्हें काम के साथ डिप्लोमा और डिग्री मिल जाती है। इसके अलावा गृहणी भी काफी रूचि दिखा रही हैं। पिछले साल जिले के 3650 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जबकि इस बार 4150 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह से नवंबर माह 2024 तक दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए रविवार को चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा में संचालित इग्नू के स्टडी सेंटर में इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें करीब 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस बैठक में विद्यार्थियों को संयोजक डॉ. गुरनाम चंद, डॉ. राजीव आर्य, सहायक संयोजक डॉ. रेणु ने पाठ्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रीजनल सेंटर करनाल के अतिरिक्त निदेशक ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिये विद्यार्थियों को जानकारी दी और कहा कि किसी भी तरह की शंका है तो वह जानकारी ले सकते हैं। बैठक में डॉ. गुरनाम चंद ने विद्यार्थियों को बताया कि जो भी पाठ्यक्रम है उसका अभ्यास करें। रीजनल सेंटर से विद्यार्थियों के पास सीधा किताबें पहुंच रही हैं।

उन्होंने बताया कि इग्नू की ओर से दाखिले के लिए एक साल में दो बार आवेदन लिए जाते है। इसमें जनवरी से मई माह और जुलाई से नवंबर माह तक आवेदन लिए जाते हैं। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निशुल्क दाखिले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed