{"_id":"6995f4e8dfb87d90a5000f34","slug":"students-showed-enthusiasm-in-the-physical-education-paper-security-was-tight-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-148859-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शारीरिक शिक्षा के पेपर में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, कड़ी रही सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शारीरिक शिक्षा के पेपर में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, कड़ी रही सुरक्षा
Wed, 18 Feb 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते छात्र। संवाद
फतेहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को स्कूलों में शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर हुआ। कड़ी सुरक्षा और बोर्ड के निर्देशों के बीच जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों का आना शुरू हो गया।
वहीं केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ दिखाई दी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र में एंट्री से पूर्व विद्यार्थियों की जांच की गई। एडमिट कार्ड की जांच के बाद केवल आवश्यक सामग्री ही अंदर ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा सुबह साढ़े दस शुरू हुई और दोपहर डेढ़ बजे तक चली। केंद्रों के बाहर और भीतर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनी रहे।
-- -
कम रही विद्यार्थियों की उपस्थिति
शारीरिक शिक्षा एक वैकल्पिक विषय होने के कारण, अन्य विषयों की तुलना में विद्यार्थियों की कुल संख्या काफी कम रही। परीक्षा केंद्रों पर कम भीड़ होने की वजह से प्रबंधन काफी सुचारू रहा। शिक्षकों का कहना है कि शारीरिक शिक्षा विषय का चुनाव मुख्य रूप से वे छात्र करते हैं जो खेलकूद में रुचि रखते हैं या अपने कुल प्रतिशत को सुधारना चाहते हैं। शारीरिक शिक्षा विषय को छात्रों ने आसान विषय बताया है।
विज्ञापन
-- -
संतुलित और आसान रहा प्रश्नपत्र
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने पेपर को आसान और संतुलित बताया। विद्यार्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र पूरी तरह से एनसीईआरटी और विषय सूची के अनुरूप था। कोई भी प्रश्न सिलेबस से बाहर का नहीं पूछा गया। ऐसे में उनको परीक्षा के दौरान तनाव महसूस नहीं हुआ।
-- -
अगर किसी विद्यार्थी ने साल भर केवल सामान्य रूप से भी पढ़ाई की है और बेसिक कॉन्सेप्ट्स क्लियर रखे हैं, तो वह पूरे अंक ला सकता है। प्रश्नपत्र में योग, बायोमैकेनिक्स और खेलों में पोषण जैसे विषयों से सीधे प्रश्न पूछे गए थे।
-सौरव, छात्र।
-- -
परीक्षा का स्तर सामान्य रहा है। परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न बिल्कुल आसान लगे। स्कूल में अध्यापकों ने ये सभी प्रश्न तीन से चार बार करवाएं थे। जिससे उत्तर लिखने में आसानी हुई। सभी प्रश्न विषय सूची से पूछे गए हैं, कोई बाहर से नहीं रहा।
-साक्षी, छात्रा।