{"_id":"65871fdf088d4d28b005b7b9","slug":"students-should-take-care-of-health-reduce-use-of-mobile-dr-shiv-sachdeva-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-10209-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी स्वास्थ्य का रखें ध्यान, मोबाइल का कम करें इस्तेमाल : डॉ. शिव सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी स्वास्थ्य का रखें ध्यान, मोबाइल का कम करें इस्तेमाल : डॉ. शिव सचदेवा
Sat, 23 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
टोहाना।
शहर के दमकोरा रोड स्थित एसएम मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन व सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टोहाना के वरिष्ठ सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव सचदेवा ने 414 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर की अध्यक्षता स्कूल निदेशक कर्मवीर ठाकुर व प्रिंसिपल ममता ठाकुर ने की। जांच के बाद सेवा भारती के सहयोग से निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
डॉ. शिव सचदेवा ने कहा कि मनुष्य को युवावस्था में ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। अपने खानपान पर ध्यान देते हुए संतुलित भोजन करना चाहिए। फल और सब्जियां खूब खाएं, शाकाहारी भोजन सबसे अच्छा है। घी, तेल, मीठा व नमक का इस्तेमाल कम करें। छोटी से छोटी बीमारी को नजरअंदाज न करें, चाहे वह जुकाम हो या दांत में कीड़ा। मोबाइल का इस्तेमाल कम करें क्योंकि इसकी रेडिएशन से कैंसर हो सकता है। आजकल सर्दी में फ्लू ज्यादा होता है, जिसको खांसी या छींक अधिक आती है, उससे बचना चाहिए ताकि रोग के वायरस से बचाव हो सके। भीड़भाड़ व खुले स्थान पर नहीं थूकना चाहिए। शीतलहर से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। बाजरा गर्म तासीर का अन्न है, तिल, दालें व मूंगफली में मेवों के बराबर ही ताकत है, लहसुन व अदरक का खूब प्रयोग करें। अदरक, तुलसी, काली मिर्च व चाय सर्दी के असर को दूर करती है।
इस मौके पर सेवा भारती के प्रधान सत प्रकाश शर्मा, सचिव कृष्ण गिल, संघ प्रमुख प्रेमप्रकाश शास्त्री, मनफूल शर्मा, बाबूराम, हरीश हरिचंद, राहुल, संजय जैन व रिंकल गुलाटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये बोले विद्यार्थी
शिविर के दौरान चिकित्सक द्वारा मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी गई। यह सलाह लाभकारी रहेगी। कोशिश करूंगी कि कम से कम मोबाइल का प्रयोग करूं।
-अवनी, छात्रा
अमर उजाला फाउंडेशन के इस शिविर में चिकित्सक ने फास्ट फूड से दूर रहने और फल सब्जियों के अधिक प्रयोग के बारे में बताया है। यह शिविर जानकारियों से भरा रहा।
-इंशिका, छात्रा
आंखों में दर्द से बचने के लिए टीवी से दूर रहने के लिए बताया गया है। साथ ही चिकित्सक द्वारा छोटी बीमारियों को भी नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई है।
-गुरलीन, छात्रा
चिकित्सक ने शिविर में सर्दी के दौरान गर्म कपड़े पहनने के लिए बताया है ताकि सर्दी से बचे रहें। और भी कई उपयोगी जानकारियां मिली है। ऐसे शिविर लगते रहने चाहिए।
-जसकीरत, छात्रा
चिकित्सक ने शिविर में भीड़भाड़ के इलाके में न थूकने तथा अधिक खांसी छींक वाले से दूर रहने के लिए बताया है। शिविर में काफी कुछ सीखने को मिला है। अच्छा अनुभव रहा।
-जिया, छात्रा
शिविर में बताया गया कि शीत लहर से बचने के लिए गर्म तासीर की चीजें खानी चाहिए। इसके अलावा पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया है। शिविर लाभकारी रहा।
-नव्या, छात्रा
डॉक्टर ने बताया कि मोबाइल सबसे बड़ी बीमारी की जड़ है, इससे दूर रहना है। मैं भी कोशिश करूंगा कि बेवजह मोबाइल न चलाऊं। जब जरूरत होगी, तभी मोबाइल चलाऊंगा।
-परीक्षित, छात्र
शिविर में पता चला है कि छोटी से छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज नहीं करना है, चिकित्सक से सलाह लेनी है। भविष्य में ऐसा ही करेंगे।
-पूर्वन, छात्र
आंखें हमारे लिए अनमोल खजाना इसे टीवी व मोबाइल देखकर खराब नहीं करना है। यह संदेश शिविर में दिया गया है। स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उपयोगी जानकारी भी मिली है।
-तेजस, छात्र
डॉक्टर ने बताया है कि जुकाम या दांत में कीड़े भी हो तो भी विशेषज्ञ को जरूर दिखाना चाहिए। यह काफी फायदेमंद शिविर रहा। इससे ज्ञान भी बढ़ा है।
-वंशित, छात्र