{"_id":"6564da1f4c085c6a500a0af8","slug":"students-photo-went-viral-on-social-media-complaint-lodged-with-police-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-8954-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
भूना। भूना खंड के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने व आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। जिसे लंबे समय से गांव का ही करीब 25 वर्षीय युवक विजय कुमार परेशान कर रहा है। स्कूल में आते-जाते समय उसकी बेटी का पीछा करता रहा और कुछ दिन पहले उसने जबरदस्ती अपने साथ फोटो खींच ली। छात्रा की मां का आरोप कि उसकी बेटी के अवैध संबंध बनाने को लेकर ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उपरोक्त फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसके कारण उसकी बेटी बुरी तरह से मानसिक रूप से परेशान हो गई। मगर जब छात्र ने उपरोक्त युवक की बात को अनसुना किया तो आरोपी ने छात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे परेशान छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
थाना अध्यक्ष शादी राम ने बताया कि पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद