फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students of class VI to VIII will learn the tricks of employment

छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी सीखेंगे रोजगार के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students of class VI to VIII will learn the tricks of employment
मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद। संवाद - फोटो : Fatehabad
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी रोजगार के गुर सीखेंगे। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें ऐसे कोर्स करवाएं जाएंगे ताकि वह रोजगार शुरू कर सकें या फिर उन्हें मिलने वाले प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का अवसर मिल पाए। कक्षा छठी से आठवीं तक में भी प्री-वोकेशनल कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इससे पहले हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रेरित करने की तैयारी है।
पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के 110 स्कूलों को चुना गया है। इसमें जिले के पांच स्कूल शामिल है। जाखल खंड को छोड़कर पांच खंडों में एक-एक स्कूल चुना गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए दो लेक्चरर लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो वर्कशॉप होंगी। ये ही नहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों की इंटरनशिप भी होगी। विद्यार्थियों को उन स्कूलों में ले जाया जाएगा, जहां पर पहले से वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के इन स्कूलों में शुरू होंगे प्री वोकेशनल कोर्स
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखुपुर दड़ोली
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना
विद्यार्थियों की रुचि अनुसार मिलेंगे कोर्स
समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले में अभी फिलहाल 43 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। जिनमें 10 कोर्स चल रहे हैं। कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को इन कोर्स के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को जो कोर्स पसंद होगे वो ही स्कूलों में लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चल रहे हैं कोर्स
- आईटी
- ब्यूटी एवं वेलनेस
- रिटेल
- आटोमोबाइल
- फिजिकल स्पोर्ट्स एवं एजूकेशन
- सिक्योरिटी
- पेशेंट एवं हेल्थकेयर
- मीडिया
- एग्रीकल्चर
- बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सर्विस
जानिए कितने खंडों के स्कूलों में चल रहे कोर्स
खंड स्कूल
भट्टू 2
भूना 4
फतेहाबाद 9
रतिया 11
टोहाना 13
जाखल 4
प्री-वोकेशनल कोर्स शुरू करने की तैयारी
कक्षा छठी से आठवीं में भी प्री-वोकेशनल कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। जिले के पांच स्कूलों को चुना गया है। यहां पर लेक्चरर होंगे और विद्यार्थियों को उन स्कूलों में ले जाया जाएगा, जहां पर पहले से कोर्स चल रहे हैं।
- महाबीर सिंह, सहायक परियोजना संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed