{"_id":"6942ee53d0298855a104112b","slug":"students-from-the-district-will-represent-the-state-at-the-national-art-festival-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-145441-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राष्ट्रीय कला उत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राष्ट्रीय कला उत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के छात्र
Wed, 17 Dec 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाराष्ट्र के पुणे में 20 से 24 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय कला उत्सव में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चार विद्यार्थी प्रदेश का प्रतिनिधित्व अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
छात्र कृति, कृष, आजाद सिंह और राकेश कुमार इस कार्यक्रम में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पेश करेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्राचार्य हरमिंदर ने छात्रों को केस अवाॅर्ड देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और रचनात्मकता के साथ प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अशोक, संतोष, संगीत नेहा शर्मा, डॉ. गौरी शंकर साहू उपस्थित थे।